Skip to main content

भोपाल में शिफ्ट होंगे 200 बिजली पोल-ट्रांसफार्मर:बीच सड़क पर ट्रैफिक में अड़चन बन रहे; ऊर्जा मंत्री से मिले सांसद

भोपाल की सड़कों के बीच में ट्रैफिक में अड़चन बने बिजली के करीब 200 पोल और ट्रांसफार्मर हटाए जाएंगे। इन्हें पास में ऐसी जगह पर शिफ्ट किया जाएगा, जहां ट्रैफिक बाधित न हो। इसे लेकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह से भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने मुलाकात भी की है। ट्रैफिक व्यवस्था के संबंध में हुई बैठक में सांसद के साथ पुलिस कमिश्नर संजय कुमार, एडीएम प्रकाश नायक एवं संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे। इस काम के लिए बिजली कंपनी ने करीब 7 करोड़ रुपए का प्रस्ताव बनाया है। इन जगहों से होगी शिफ्टिंग शहर में जहां से बिजली के पोल शिफ्ट होने हैं, उनमें पीर गेट भवानी मंदिर के सामने, वंदे मातरम चौराहे से भोजपुर क्लब तरफ, वंदे मातरम चौराहे से 10 नंबर तरफ, लालघाटी चौराहा, काली मंदिर तिराहा कली मंदिर तिराहे से भारत टॉकीज के बीच, सेंट्रल लाइब्रेरी के पास, संगम तिराहा, नादरा बस स्टैंड से छोला मार्ग की तरफ, डीआईजी बंगला चौराहा, सिंधी कॉलोनी चौराहा, डीआईजी बंगला चौराहा से बैरसिया रोड की तरफ का हिस्सा शामिल हैं। बंसल प्लाजा से गणेश मंदिर, 10 नंबर से नेशनल हॉस्पिटल तरफ, 10 नंबर से साढ़े 10 नंबर तरफ, रोहित नगर बावड़ियाकलां ब्रिज के पास, रंगमहल चौराहा, पलाश होटल तिराहा, डिपो चौराहा, जहांगीराबाद क्षेत्र, गणेश मंदिर, डीआईजी बंगला चौराहा से छोला अंडर ब्रिज की तरफ, मनीषा मार्केट तिराहा, बाबा नगर तिराहा, चंचल चौराहा, काली मंदिर चौराहा, संत जी की कुटिया चौराहा, सिविल अस्पताल बैरागढ़, संत हिरदाराम कंपलेक्स बैरागढ़ और करोंद चौराहा भी इन इलाकों में शामिल हैं। मंत्री बोले- जल्द होगी शिफ्टिंग ऊर्जा मंत्री तोमर ने सांसद शर्मा को शहर के चिन्हित किए गए यातायात में बाधक खंबों को शिफ्ट किए जाने के संबंध में शीघ्र कार्रवाई करने का अश्सवान दिया है। बता दें कि सांसद शर्मा शहर की यातायात व्यवस्था की दुरुस्त करने के लिए अब तक कलेक्टर, कमिश्नर और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ पांच बैठकें कर चुके हैं। सांसद शर्मा लगातार इन कार्यों की समीक्षा भी कर रहे हैं। उनके प्रयासों से शहर में रोड एक्सीडेंट जैसी घटनाओं में कमी आएगी और जनता को आवागमन में सुगमता मिलेगी।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/bhopal-energy-minister-mp-alok-sharma-traffic-poles-transformers-137231967.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...