Skip to main content

रायसेन में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:नाबालिग ड्राइव कर रहा था; बुजुर्ग महिला की मौत, 10 बच्चों सहित 27 घायल

रायसेन जिले में मंगलवार देर शाम श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि 10 बच्चों सहित कुल 27 लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना गैरतगंज की गणेश घाटी पर भोपाल-सागर मुख्य मार्ग पर गढ़ी-मुदियाखेड़ा के बीच शाम करीब 7 बजे हुई। ग्राम भिलाड़िया के 27 श्रद्धालु पठरिया धाम से धार्मिक अनुष्ठान पूरा कर लौट रहे थे, तभी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर एक नाबालिग चला रहा था। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी। 60 वर्षीय महिला की मौत हादसे में 60 वर्षीय आयुद्धि बाई की मौत हो गई। घायलों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक है। एक दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रायसेन रेफर किया गया। घटना के बाद श्रद्धालु ट्रैक्टर और ट्रॉली के नीचे दब गए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को हटाकर दबे हुए श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर घायलों की मदद की। कलेक्टर ने घायलों का हाल जाना सूचना मिलने पर कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और तुरंत इलाज के निर्देश दिए। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों में 7 वर्षीय वंश, 8 वर्षीय प्रज्ञा, 45 वर्षीय अजुद्दी बाई, 40 वर्षीय जमना बाई, 35 वर्षीय विमला बाई और 13 वर्षीय अंजली धुर्वे शामिल हैं। अन्य घायलों में कार्तिक, विपिन, दिव्यांशी, देव, कला बाई, काव्या, मोनिका, हरिराम, देवा बाई, अमित, अजय, अरुण, पप्पी बाई, अंजू, संध्या, पूजा, राम बाई, छवि और कृष्णा शामिल हैं। ये सभी श्रद्धालु गरीब मजदूर तबके के आदिवासी परिवारों से थे, जो एक धार्मिक आयोजन के बाद अपने घर लौट रहे थे। पुलिस और राजस्व अमले के साथ एसडीएम अंकित जैन और तहसीलदार नरेशसिंह राजपूत सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत और इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/raisen/news/raisen-tractor-trolley-accident-1-dead-27-injured-137172876.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...