Skip to main content

हर 24 में से एक महिला को ब्रेस्ट-कैंसर का खतरा:30 साल की उम्र में भी सामने आ रहे केस; मिडकॉन-2026 में विशेषज्ञों ने जताई चिंता

देश में ब्रेस्ट कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार हर 24 में से एक महिला को जीवनकाल में ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा है और हर वर्ष दो लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। चिंताजनक तथ्य यह है कि लगभग आधे मरीज गंभीर स्टेज में अस्पताल पहुंचते हैं। यह बात एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया (ABSI) की मिड टर्म कॉन्फ्रेंस ‘मिडकॉन-2026’ के पहले दिन एसोसिएशन के नेशनल प्रेसीडेंट डॉ. डी.जी. विजय ने कही। उन्होंने बताया कि रिसर्च और दवाइयों में निरंतर सुधार हो रहा है। अब कई मामलों में पूरा ब्रेस्ट हटाने की आवश्यकता नहीं पड़ती, बल्कि टार्गेटेड सर्जरी और आधुनिक तकनीकों से ब्रेस्ट को सुरक्षित रखा जा सकता है। कॉस्मेटिक सर्जरी और फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन तकनीक के जरिए कम उम्र की महिलाएं इलाज के बाद मातृत्व का सुख भी पा सकती हैं। आयोजन समिति के चेयरपर्सन डॉ. मनीष कौशल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी के कारण महिलाएं तीसरी और चौथी स्टेज में डॉक्टर के पास पहुंचती हैं। वैज्ञानिक समिति के प्रमुख डॉ. दिलीप आचार्य ने बताया कि नई दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता, अहमदाबाद, भोपाल, बेंगलुरु और जयपुर सहित कई शहरों से मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट, सर्जन और स्त्री रोग एक्सपर्टस भी इस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। पद्मश्री जनक पलटा मैकगिलिगन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी कैंसर को लेकर सामाजिक दूरी और गलत धारणाएं मौजूद हैं, जिन्हें दूर करना जरूरी है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं एक कैंसर पीड़ित सर्वाइवर रही हूं। चार दशक पहले इलाज को लेकर काफी चुनौतियां थी। इसके साथ ही अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि अभी कैंसर के क्षेत्र में काफी अच्छे काम हो रहे हैं। कीटनाशक, प्लास्टिक और अल्ट्रा प्रोसेस फूड पर चिंता दिल्ली से आई ब्रेस्ट सर्जरी ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. प्रो. नवनीत कौर ने कहा कि पिछले तीन दशकों में जागरूकता बढ़ी है और अब मरीज जल्दी जांच के लिए आ रहे हैं। हालांकि, चिंता की बात यह है कि 30 वर्ष की उम्र के युवाओं में भी ब्रेस्ट कैंसर के मामले सामने आने लगे हैं। उन्होंने विकसित देशों में कीटनाशकों, प्लास्टिक और अल्ट्रा प्रोसेस फूड पर नियंत्रण के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि विकासशील देशों को भी पर्यावरणीय कारकों पर गंभीरता से ध्यान देना होगा।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/breast-cancer-cases-rising-young-women-concern-midcon-2026-137324449.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...