Skip to main content

'लोगों को सकारात्मक दिशा देने में हो ज्योतिष का उपयोग':भोपाल में अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन; अतिथि बोले- यह वैज्ञानिक सोच पर आधारित विद्या

ज्योतिष में भय नहीं, बल्कि विवेक और जिम्मेदारी आवश्यक है। यह बात भोपाल में अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन के शुभारंभ समारोह में ज्योतिषियों और विद्वानों ने कही। ज्योतिष के सामाजिक दायित्व पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि ज्योतिष का उपयोग लोगों को डराने के बजाय उन्हें विवेकपूर्ण और सकारात्मक दिशा देने के लिए होना चाहिए। दरअसल, ज्योतिष पत्रिका जीवन वैभव के प्रकाशन के 40 वर्ष पूर्ण होने पर संपादक डॉ. हेमचंद्र पांडेय ने शनिवार से दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया है। कैरियर कॉलेज सभागृह में आयोजित उद्घाटन सत्र में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग मुख्य अतिथि रहे, जबकि दैनिक भास्कर समूह के डायरेक्टर गिरीश अग्रवाल विशेष अतिथि रहे। इस मौके पर मंत्री सारंग ने कहा कि ज्योतिष केवल व्यक्तिगत जीवन तक सीमित नहीं है, बल्कि निर्णय प्रक्रिया में राजनेताओं को भी मार्गदर्शन देता है। भास्कर समूह के डायरेक्टर गिरीश अग्रवाल ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी ज्योतिष को अंधविश्वास की श्रेणी में रखती है। ऐसे में ज्योतिषियों की जिम्मेदारी है कि वे अपने आचरण और कार्यप्रणाली से यह सिद्ध करें कि ज्योतिष एक व्यवस्थित और वैज्ञानिक सोच पर आधारित विद्या है। यदि ज्योतिषी सही दिशा देने की भूमिका निभाएं, तो समाज में इसका सकारात्मक प्रभाव दिखाई देगा। ज्योतिष के सामाजिक दायित्व पर हुई चर्चा कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित कार्यक्रम में पूर्व पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला, अनुपम शुक्ला, आनंद वरनंदानी, पं. जगदीश शर्मा, प्रकाश बरतूनिया, पं. विनोद गौतम, ज्योतिषाचार्य प्रीति वाघमारे, न्यूसी समैया, विद्या भूषण सिंह, श्वेता विजयवर्गीय एवं डॉ. शैलजा श्रीवास्तव, सुरेश गौड़ सुमेरपुर उपस्थित रहे। संचालन डॉ. निशा शर्मा और एचएन राव ने किया।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/bhopal-astrology-conference-vivek-positive-life-137148672.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...