Skip to main content

टिमरनी में कांग्रेस का 'वोट चोर गद्दी छोड़' अभियान शुरू:भाजपा पर वोट चोरी, संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप

हरदा कांग्रेस ने बुधवार को टिमरनी में 'वोट चोर गद्दी छोड़' महा हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। यह अभियान देशभर में चल रही इसी पहल का हिस्सा है। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी पर वोट चोरी, संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग और सांप्रदायिकता फैलाने के आरोपों के खिलाफ जन जागरूकता बढ़ाना है। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में टिमरनी के वार्ड नंबर 15 में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी संजय दत्त, जिला प्रभारी रचना जैन, विधानसभा प्रभारी समीर खान, विधायक अभिजीत शाह, रामकिशोर दोगने, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं, पूर्व अध्यक्ष ओम पटेल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण जायसवाल सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। अभियान में टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने आम जनता से सहयोग मांगा और भाजपा की कथित वोट चोरी के खिलाफ इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर बूथ तक पहुंचने का संकल्प लिया। 'भाजपा जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही' उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि देश में भाजपा जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वोट चोरी से सत्ता हासिल कर देश के संविधान को खत्म करना चाहती है। दत्त ने कहा कि इस हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से आम जनता को यह बताना है कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों से वंचित करना चाहती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश के संविधान की रक्षा के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस के नेतृत्व में हर कार्यकर्ता तैयार है। कार्यक्रम में विधायक अभिजीत शाह, रामकिशोर दोगने और जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और अभियान की सफलता के लिए सभी से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम का संचालन नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष विनोद पटेल, रामदीन पटेल, विक्रम सिंह चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष हीरा घुरे, रितु सोलंकी, युवक कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल, कांग्रेस नेता गंगाराम गुर्जर, ओम सोलंकी, यूसुफ गौरी, शशि वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/harda/news/congresss-vote-chor-gaddi-chhod-campaign-begins-in-timarni-136180279.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...