Skip to main content

झूमते हुए पुलिस से भिड़े एम्स के डॉक्टर:बोले- तुम्हारे सर को बोलो-हॉस्टल से उठवा लें, FIR दर्ज; एम्स कर चुका बर्खास्त

एम्स भोपाल के डॉक्टरों के नशे में हंगामा करने का मामला शांत होने की बजाय और बढ़ गया है। इमरजेंसी गेट के सामने हुए इस विवाद का तीसरा वीडियो अब सामने आया है, जिसमें डॉक्टर खुलेआम पुलिस से बहस करते और धमकियां देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में डॉक्टरों को कहते सुना जा सकता है कि हम यहां 10 साल से शराब पी रहे हैं और तुम्हारे सर को बोलो हॉस्टल से उठवा लो। पुलिस की समझाइश के बावजूद डॉक्टर लगातार अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते रहे। वहीं, पुलिस ने अब इस मामले में आरक्षक अजय गुर्जर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। आरोप लगाए गए हैं कि डॉक्टरों ने सरकारी काम में बाधा डालने, मोबाइल छीनने और पुलिसकर्मियों से गाली गलौज की। पुलिस पर भी नशे में होने का आरोप वीडियो में डॉ. साहिल कहते नजर आ रहे हैं कि मैं यहां 10 साल से पी रहा हूं, यह मेरा कॉलेज है। इतना ही नहीं, उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर यह आरोप भी लगाया कि वे खुद नशे में हैं। वह बार-बार पूछते रहे कि आपके पास क्या सबूत है हमें रोकने का? कोई कागज दिखाइए। डॉक्टर बोले- तुम भी सरकारी कर्मचारी इसी बीच एक अन्य डॉक्टर, डॉ. प्रकल्प गुप्ता ने पुलिसकर्मियों से कहा तुमको सर क्यों बोलें?, जो तुम्हारा नाम होगा, उसी से बुलाएंगे। तुम भी सरकारी कर्मचारी हो, हम भी सरकारी कर्मचारी हैं। आगे उन्होंने कहा कि एक घंटे में फोन आएगा तो समझ आ जाएगा। तुम्हारे सर को बोलो, हमारे हॉस्टल से उठवा लो। पुलिस ने दर्ज की डॉक्टरों पर FIR एसीपी रजनीश कश्यप ने बताया कि एम्स के सामने सफेद रंग की गाड़ी में मौजूद लोग शराब पी रहे थे। जब उन्हें रोका गया, तो उन्होंने बदतमीजी की और पुलिसकर्मियों को धमकाया। बागसेवनिया पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने एम्स प्रशासन को भी पत्र भेजा है। आधी रात को एम्स के डॉक्टरों का नशे में हंगामा बता दें कि AIIMS भोपाल के इमरजेंसी गेट के सामने 4 डॉक्टरों ने नशे में उत्पात मचाया था। यहां कार खड़ी कर डॉक्टर शराब पार्टी कर रहे थे। पुलिस पहुंची और पूछताछ की तो एक डॉक्टर ने गाली-गलौज शरू कर दी थी। डॉक्टर बोला- मैं 2016 से यहां हूं, 10 थानों के अफसरों को जानता हूं, तुम कौन हो? घटना मंगलवार देर रात करीब 2 बजे की है। पुलिस से बदसलूकी करते हुए डॉक्टर के दो वीडियो भी सामने आए थे। वीडियो में दिख रहा है कि कार की छत पर बीयर की बोतल रखी है। दो डॉक्टर कार में नशे में धुत पड़े हैं, साथ ही बीयर और स्नैक्स भी बिखरे हुए हैं। एक डॉक्टर पुलिसकर्मी से बहस करता नजर आ रहा है। यह खबर भी पढ़ें... एम्स भोपाल ने किया रेजिडेंट डॉक्टर को बर्खास्त एम्स भोपाल प्रशासन ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया है। एम्स प्रबंधन ने आधिकारिक बयान में कहा कि जो व्यवहार दिखाया गया वह संस्थान के मानकों के अनुरूप नहीं है। ऐसे में पुलिस से बदतमीजी करने वाले रेजिडेंट डॉक्टर को बर्खास्त कर दिया गया है। संस्थान ने आदेश जारी करते हुए डॉ. साहिल को तत्काल प्रभाव से सेवाओं से हटा दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/third-video-of-doctors-goes-viral-136291973.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...