बुधनी की वर्धमान फैक्ट्री में 2 लोगों की मौत:निर्माण कार्य के दौरान लोहे का ढांचा गिरने से हादसा, एक घायल
सीहोर जिले के बुधनी स्थित वर्धमान फैक्ट्री परिसर में नए निर्माण कार्य के दौरान लोहे का ढांचा गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरूवार दोपहर की है, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसा बुधनी नगर से लगभग 2 किलोमीटर दूर वर्धमान फैक्ट्री में हुआ। फैक्ट्री में नया बॉयलर से संबंधी कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। गुरुवार को करीब 10 फीट की ऊंचाई पर करीब 10 मजदूर काम कर रहे थे। लोहे की वजनी चीज सीधे आ गिरी। जिसमें, 2मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। तीन मजदूर घायल हुए। बुदनी एसडीएम मौके पर पहुंचे थे। मृतक मजदूरों के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा। लोहे का जालीनुमा ढांचा गिरने से हादसा बुधनी के एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ठेकेदार द्वारा मजदूरों से काम कराया जा रहा था। लोहे की जालीनुमा ढांचा गिरने से संदेश पिता रघुनाथ कुशवाह (37 वर्ष, गोपालगंज, बिहार) और कुंदन पिता रईस अंसारे (49 वर्ष, देवरिया, उत्तर प्रदेश) की मौके पर ही मौत हो गई। घायल मजदूर दिलनवाज पिता सहमद (लगभग 19 वर्ष, गोपालगंज, बिहार) का इलाज अस्पताल में जारी है। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। मृतकों के परिजनों से बातचीत के साथ ही घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं फैक्ट्री मालिक और वहां के कर्मचारी जानकारी नहीं दे रहे हैं। मीडियो को फैक्ट्री के अंदर नहीं जाने दिया गया।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sehore/news/2-people-died-in-budhnis-vardhman-factory-136188434.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sehore/news/2-people-died-in-budhnis-vardhman-factory-136188434.html
Comments
Post a Comment