Skip to main content

कार्बाइड गन से आंख झुलसने के केस अब हुए 36:गुरुवार को 17 नए केस हॉस्पिटल पहुंचे, पुलिस ने कार्बाइड गन बनाने वाले को किया गिरफ्तार

ग्वालियर में गुरुवार को कार्बाइड गन (देशी पटाखा गन) से आंख चोटिल होने के 17 नए केस सामने आए हैं, जबकि 19 मामले पहले ही आ चुके थे। अब तक 48 घंटे में 36 केस ग्वालियर के जेएएच, जिला अस्पताल, बिड़ला व रजन ज्योति नेत्रालय तक पहुंचे हैं। इनमें से आठ की आंख में ज्यादा चोट थी, इनमें से चार लोगों की आंख का कॉर्निया जलकर सफेद हो गया है। इनको इलाज में लेकर ऑपरेट किया गया है। आंख की रोशनी कितने दिन बाद लौटेगी फिलहाल कहना मुश्किल है। डॉक्टरों का कहना है कि कम से कम सात दिन बाद परिणाम पता लगेगा। गुरुवार की शाम को पुलिस ने कलेक्टर द्वारा धारा 163 लागू होने के बाद कार्बाइड गन के क्रय-विक्रय व उपयोग पर प्रतिबंध लगाया था। आदेश आने के बाद पुलिस ने छानबीन की तो इंदरगंज थाना स्थित झाडू वाला मोहल्ला एक युवक कार्बाइड गन का विक्रय करता मिल गया है। पुलिस ने शाहिद अली को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ग्वालियर समेत पूरे मध्य प्रदेश में कार्बाइड गन मतलब देशी पटाखा गन से आंख चोटिल होने के सैकड़ों मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 20 के लगभग ऐसे केस हैं जिनमें एक आंख की रोशनी लगभग जा चुकी है और कॉर्निया सफेद पड़ चुका है, लेकिन आंख की रोशनी आ पाएगी या नहीं यह कहा नहीं जा सकता है। ग्वालियर में दीपावली के बाद बुधवार को 19 ऐसे केस सामने आए थे जिनमें कार्बाइड गन चलाते समय आंख बुरी तरह झुलस गई थी। इनमें से एक केस सतेन्द्र गुर्जर निवासी गोहद हाल निवासी डीडी नगर का था, जिसकी आंख इतनी बुरी तरह जख्मी थी कि उसे भोपाल एम्स मंे भर्ती करना पड़ा है। गुरुवार को कार्बाइड गन से आंख चोटिल होने के मामलों में इजाफा हुआ है। गुुरुवार को जयारोग्य अस्पताल, जिला अस्पताल मुरार, रतन ज्योति नेत्रालय समेत अन्य अस्पताल में 17 नए केस सामने आए हैं, जिनमें कार्बाइड गन चलाते समय आंख झुलस गई है। इनमें से आठ की आंख की हालत बेहद गंभीर है। पुलिस ने कार्बाइड गन बनाने वाला किया गिरफ्तार कार्बाइड गन से आंख चोटिल होने के सैकड़ों मामले मध्य प्रदेश में आ चुके हैं, लेकिन इसमें पहला बड़ा एक्शन ग्वालियर में हुआ है। गुरुवार को कलेक्टर ग्वालियर रूचिका चौहान ने धारा 163 के आदेश जारी करते हुए कार्बाइड गन के क्रय विक्रय व उपयोग पर रोक लगाई थी। जिस पर एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने तत्काल टीम को एक्शन के लिए कहा। इंदरगंज थाना स्थित झाडू वाला मोहल्ला में पुलिस ने एक आरोपी को कार्बाइड गन बेचते हुए पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शाहिद अली निवासी झाडू वाला मोहल्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने इंदरगंज थाना में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। गुरुवार को हुए आठ ऑपरेशन कार्बाइड गन से चोटिल हुए लोगों की संख्या निजी अस्पतालों का आंकड़ा आने के बाद अब 36 पर पहुंच गई है। बता दें कि दीपावली से अभी तक सरकारी अस्पतालों में छुट्‌टी का माहौल है, सिर्फ इमरजेंसी डिपार्टमेंट की काम कर रहे हैं। ऐसे में देशी पटाखा गन से घायल होने वाले निजी अस्पतालों में ज्यादा पहुंचे हैं। बुधवार को 19 और गुरुवार को 17 पेशेंट मिले हैं। गुरुवार को आठ की कॉर्निया का ऑपरेशन किया गया है। सात दिन के बाद ही आंखों की रोशनी कितने प्रतिशत आएगी इसके बारे में कुछ कहा जा सकता है। यह रखें सावधानी डॉ. रौनक अग्रवाल ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति की आंख में इस गन के कारण चोट लगी, तो उसे आंख रगड़नी नहीं चाहिए। आंख रगड़ने से कार्बाइड के कण अंदर घुस जाते हैं, जिससे स्थायी नुकसान हो सकता है। इसमें सबसे बड़ा खतरा कॉर्निया के क्षतिग्रस्त होने का है। कई केस में इमरजेंसी सर्जरी ही विकल्प बनती है। यदि कोई इस गन की चपेट में आए तो न हाथ लगाएं और न आंख साफ करने का प्रयास करें। सस्ती देसी गन बनी खतरनाक ट्रेंड बाजार में 100 से 200 रुपए में मिलने वाली यह गन अब ‘खतरनाक ट्रेंड’ बन चुकी है। इसमें भरा कैल्शियम कार्बाइड पानी के संपर्क में आने पर एसीटिलीन गैस बनाता है। यह गैस विस्फोट के साथ जलती है और कुछ ही सेकंड में आंखों, त्वचा और चेहरे को झुलसा देती है।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/carbide-gun-now-reach-36-136238625.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...