विदिशा मंडी में किसान ने 40 क्विंटल मक्का छोड़ा:600 रुपए प्रति क्विंटल दाम मिलने पर हुआ निराश, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा प्रशासन की लापरवाही
विदिशा जिले की कृषि उपज मंडी में किसानों की नाराजगी सामने आई है। अपनी उपज का उचित दाम न मिलने से परेशान एक किसान लगभग 40 क्विंटल मक्का मंडी परिसर में ही छोड़ गया। जानकारी के अनुसार, किसान अपनी मक्का लेकर मंडी पहुंचा था। नीलामी के दौरान व्यापारियों ने उसकी उपज का भाव मात्र ₹600 प्रति क्विंटल लगाया। इससे आहत होकर किसान अपनी पूरी उपज छोड़कर चला गया। कांग्रेस नेता पहुंचे, बताई प्रशासन की लापरवाही घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित रघुवंशी मंडी पहुंचे। उन्होंने किसानों से चर्चा की और उस स्थान का भी निरीक्षण किया जहां मक्का छोड़ा गया था। रघुवंशी ने आरोप लगाया कि मंडी में व्यापारियों की मनमानी चल रही है। किसान को न समर्थन मूल्य मिल रहा, न उचित दाम। वहीं कांग्रेस नेता सुजीत देवालिया ने कहा सरकार ने मक्का का समर्थन मूल्य ₹2250 तय किया है। फिर भी ₹600 में नीलामी प्रशासन की नाकामी और लापरवाही दर्शाता है। किसानों का विरोध, भावांतर योजना ठुकराई किसानों ने मंडी में सही भाव दिलाने की मांग की हैं। उन्होंने कहा कि भावांतर योजना उनके लिए फायदे की नहीं है, इसलिए इसे वे स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं, कृषि उपज मंडी की सचिव नीलम वैद ने स्पष्ट किया कि उन्हें इस किसान के बारे में कोई औपचारिक जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि नीलामी के दौरान किसी ने आपत्ति नहीं जताई थी और यदि किसान शिकायत करता तो उपज की दोबारा नीलामी कराई जा सकती थी। जांच में पता चला उपज मंडी की नहीं मंडी सचिव ने मक्का की उपज की जांच पड़ताल की तो पता चला कि वह उपज किसान की नहीं व्यापारी की है। मक्का मां नर्मदा इंटरप्राइजेस के अमित उपाध्याय की है। मंडी समिति सचिव नीलम बेध ने बताया कि मंडी परिसर में बिखरा मक्का किसान का नहीं है, वह व्यापारी का है। व्यापारी ने नीलामी में मक्का लिया लिया था, उपज का जब तौल हो रहा था तब बारिश होने लगी तो मक्का गीली हो गई, जिसके कारण व्यापारी ने मंडी परिसर में मक्का को सूखने के लिए फैलाया था।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/vidisha/news/farmer-left-40-quintals-of-maize-in-vidisha-mandi-136292130.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/vidisha/news/farmer-left-40-quintals-of-maize-in-vidisha-mandi-136292130.html
Comments
Post a Comment