Skip to main content

कोरोना वॉरियर नर्स के परिवार को राहत:प्रशासन ने मुआवजा आवेदन किया था निरस्त; हाईकोर्ट ने दिए 3 माह में निर्णय के निर्देश

इंदौर हाई कोर्ट ने कोविड-19 ड्यूटी के दौरान दिवंगत नर्स निर्मला वर्मा के परिवार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उनके पति गेंदलाल वर्मा द्वारा दायर याचिका स्वीकार करते हुए कलेक्टर देवास द्वारा मुआवजा आवेदन अस्वीकार करने के आदेश को रद्द कर दिया। अदालत ने कहा कि आवेदन समय सीमा में जमा किया गया था, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने इसे विलंबित बताकर खारिज कर दिया। कोर्ट ने अब अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तीन माह के भीतर मेरिट के आधार पर निर्णय लें। क्या है मामला याचिकाकर्ता गेंदलाल वर्मा की पत्नी निर्मला वर्मा कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल (ESI) देवास में नर्स के पद पर कार्यरत थीं और कोविड ड्यूटी के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। गेंदलाल वर्मा ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज – कोविड-19 स्वास्थ्य कर्मी बीमा योजना के तहत 19 जुलाई 2022 को मुआवजे के लिए आवेदन किया था। विलंब का हवाला देकर किया था इनकार एडीएम देवास ने 6 फरवरी 2024 को आदेश जारी कर मुआवजा आवेदन को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि यह 15 जनवरी 2023 की तय समय सीमा के बाद प्रस्तुत किया गया। इस फैसले के खिलाफ गेंदलाल वर्मा ने एडवोकेट अभिनव धनोतकर के माध्यम से हाई कोर्ट में याचिका दायर की। हाई कोर्ट ने माना प्रशासनिक त्रुटि सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से यह स्वीकार किया गया कि आवेदन वास्तव में 19 जुलाई 2022 को ही जमा हुआ था, यानी समय सीमा के भीतर था।इस पर जस्टिस प्रणय वर्मा ने कहा कि अधिकारी ने तथ्यात्मक गलती के कारण आवेदन अस्वीकार किया, जो न्यायोचित नहीं है। अदालत ने 6 फरवरी 2024 के दोनों आदेशों को रद्द करते हुए निर्देश दिया कि अधिकारी तीन माह के भीतर मेरिट पर पुनः निर्णय लें। कोविड वॉरियर्स के परिवारों को उम्मीद इस आदेश से कोविड काल में ड्यूटी के दौरान दिवंगत हुए नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों के परिवारों को राहत की उम्मीद जगी है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासन को ऐसे मामलों में संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाना चाहिए, क्योंकि यह सेवा में रहते हुए जान गंवाने वाले कर्मियों के परिवारों से जुड़ा मामला है। याचिकाकर्ता की ओर से एडवोकेट अभिनव धनोतकर ने तर्क रखे। वहीं केंद्र सरकार की ओर से डिप्टी एडवोकेट जनरल रोमेश दवे और राज्य सरकार की ओर से डिप्टी एडवोकेट जनरल कुशल गोयल ने पक्ष प्रस्तुत किया।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/indore-relief-for-the-family-of-the-corona-warrior-nurse-136303474.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...