सिंगरौली कलेक्टर ने बीएलओ को किया संस्पेंड:मतदाता मैपिंग में गलती करने वाले पर एक्शन; नहीं दिया था नोटिस का जवाब
सिंगरौली के कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र शेखर शुक्ला ने गुरुवार को एक बीएलओ को निलंबित कर दिया है। बीएलओ राम लल्लू सिंह मतदान केन्द्र क्रमांक 291 विन्दुल में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने निर्वाचक नामावली में मतदाताओं के मैपिंग कार्य में लापरवाही बरती। साथ ही कारण बताओ नोटिस का जवाब भी नहीं दिया। कलेक्टर ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 और मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के तहत कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में बीएलओ को विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में रिपोर्ट करना होगा। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। कलेक्टर शुक्ला ने कहा कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों का दायित्व है कि वे चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य को सही तरीके से करें। यह कार्रवाई अन्य कर्मचारियों के लिए एक संदेश है कि वे अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी से करें।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/singrauli/news/singrauli-collector-suspended-blo-136013771.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/singrauli/news/singrauli-collector-suspended-blo-136013771.html
Comments
Post a Comment