Skip to main content

बच्ची का अपहरण करने वाली महिला गिरफ्तार:ग्वालियर रेलवे स्टेशन से गायब हुई 3 साल की राधा कासगंज में मिली

ग्वालियर जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन से अपहृत तीन साल की बच्ची राधा को बरामद कर लिया है। पुलिस ने अपहरण के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। 25 अगस्त की रात को प्लेटफॉर्म नंबर एक से बच्ची का अपहरण हुआ था। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसकी बेटी उत्तर प्रदेश के कासगंज में रहती है। बेटी की संतान नहीं होने के कारण वह बच्ची का अपहरण कर वहां छोड़ आई थी। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम सोमवार रात को कासगंज रवाना हुई। टीम ने वहां से बच्ची राधा और आरोपी महिला की बेटी को अपनी निगरानी में लिया। दोनों को बुधवार सुबह ग्वालियर लाया जाएगा। पुलिस आरोपी महिला और उसकी बेटी से विस्तृत पूछताछ करेगी। सीसीटीवी फुटेज में बच्ची को गोद में ले जाते दिख रहे एक युवक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। अभी तक आरोपी महिला की पहचान और उसके निवास स्थान की जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है। 25 अगस्त की है घटना घटना 25 अगस्त में रात 8.30 बजे की थी। जब दतिया निवासी रोशनी अपनी बेटी राधा (3) के साथ 25 अगस्त को ग्वालियर स्टेशन पहुंची थी। वह प्लेटफॉर्म नंबर 1 के नए फुट ओवरब्रिज से उतर रही थी कि अचानक उसे पेट में दर्द हुआ था। उसने बच्ची को सीढ़ियों पर बैठाया और खुद पास के टॉयलेट चली गई थी। कुछ ही मिनटों बाद लौटने पर बच्ची वहां से गायब थी। पुलिस की तीन टीमें तलाश में जुटीं हुई थी 26 अगस्त को पुलिस ने बच्ची की मां रोशनी की शिकायत पर जीआरपी ने अपहरण करने वाले महिला पुरुष की तलाश के लिए स्टेशन के अंदर और आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले तो एक सीसीटीवी कैमरे में महिला-पुरुष बच्ची को ले आते हुए कैद हुए थे, इसके बाद जीआरपी पुलिस ने महिला-पुरुष की तलाश शुरू कर दी थी। उसने दोनों अपहरणकर्ताओं को तलाशने के लिए तीन विशेष टीमें बनाई थी।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/woman-arrested-for-kidnapping-a-girl-child-135880588.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...