प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपने जन्मदिन पर धार जिले के बदनावर (भैंसोला गांव) में पीएम मित्र पार्क का भूमिपूजन करेंगे। यह देश में प्रस्तावित 7 पीएम मित्र पार्कों में से मध्यप्रदेश को मिला एकमात्र प्रोजेक्ट है। इसका उद्देश्य टेक्सटाइल सेक्टर को मजबूत करना और निवेश आकर्षित करना है। पीएम इस अवसर पर पार्क का उद्घाटन करेंगे और निवेशकों को योजनाओं और जमीन का अवलोकन कराएंगे। पार्क में कॉमन प्रोसेसिंग फैसिलिटी, लॉजिस्टिक्स सपोर्ट, 24x7 बिजली-पानी की आपूर्ति और आधुनिक कंट्रोल कमांड सेंटर जैसी सुविधाएं होंगी। 12,500 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव पहले ही मिल चुके हैं... निवेश कहां से आएगा? दिल्ली में प्रोजेक्ट संबंधित आयोजन में ट्राइडेंट, अरविंद मिल्स और बीएसएल जैसे समूहों ने कुल 12,500 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव दिए हैं। इनमें 430 एकड़ जमीन शामिल है। अन्य निवेशकों के लिए 11 सितंबर तक एमपीआईडीसी का लिंक सक्रिय रहेगा, जिससे वे भी प्रस्ताव और जमीन आवंटन के लिए आवेदन कर सकेंगे। सरकार की तैयारी इंटरनल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 773 करोड़ रुपए के टेंडर जारी किए जा चुके हैं। भूमिपूजन के दौरान निवेशकों को जमीन का आवंटन भी किया जाएगा।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/modi-will-give-gift-to-madhya-pradesh-on-his-birthday-will-do-bhoomi-pujan-of-mitra-park-in-dhar-135874295.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/modi-will-give-gift-to-madhya-pradesh-on-his-birthday-will-do-bhoomi-pujan-of-mitra-park-in-dhar-135874295.html
Comments
Post a Comment