Skip to main content

एनएसएस डे पर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में समारोह:26 हजार स्वयंसेवकों में से 140 छात्र और 53 कार्यक्रम अधिकारी सम्मानित

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में 75वां एनएसएस डे बुधवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न जिलों से आए सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवकों, कार्यक्रम अधिकारियों और जिला संगठनों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कार्यकर्ता सदस्य चंद्रशेखर पटेल जी थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विवेक मिश्रा ने की। यह आयोजन रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के डॉ. दिवांशु तिवारी के नेतृत्व में हुआ, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 75वें एनएनएस दिवस के उपलक्ष्य में, 9 जिलों के कुल 140 स्वयंसेवकों, 53 कार्यक्रम अधिकारियों और 6 जिला संगठनों को उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए सम्मानित किया गया। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से जुड़े इन 9 जिलों में लगभग 26,000 स्वयंसेवक कार्यरत हैं। कार्यक्रम में प्रत्येक जिले से 10 सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवकों का चयन किया गया, जिनमें से 5 छात्राएं थीं। इन सभी को उनके अथक प्रयासों और समाज सेवा में दिए गए योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा, प्रत्येक जिले से 5 सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह का उद्देश्य उन सभी लोगों को प्रोत्साहित करना था जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निस्वार्थ भाव से काम कर रहे हैं। इस अवसर पर राज्य स्तर पर 'राज्यश्री पुरस्कार' प्राप्त करने वाले स्वयंसेवकों का भी विशेष सम्मान किया गया, जिन्होंने विश्वविद्यालय और अपने जिले का नाम रोशन किया है। सम्मान समारोह के साथ-साथ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। प्रोफेसर डॉ विवेक मिश्रा ने अपने भाषण में सभी सम्मानित स्वयंसेवकों और अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना समाज को बेहतर बनाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवा पीढ़ी को सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं, मुख्य अतिथि चंद्रशेखर पटेल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को देश के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का एहसास कराते हैं और उन्हें भविष्य का बेहतर नागरिक बनाते हैं।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/celebrations-at-rani-durgavati-university-on-nss-day-136005628.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...