Skip to main content

जंगल से बेघर-बैंक से बेआसरा, विस्थापित प​​​​​​​रिवारों का दर्द:बेटी की शादी का सपना टूटा, 2 हजार निकाले, 2 लाख गायब; FD का बोल बीमा पॉलिसी कर दी

यह दर्द है सागर के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के जंगल से विस्थापित हुए खापा, मुहली गांव के परिवारों का। विस्थापित परिवाराें का आरोप है कि विस्थापन में मिली मुआवजा की राशि बैंक खातों से गायब हो गई है। उनसे एफडी बनवाने का बोलकर बीमा पॉलिसी करा दी गई। कुछ पीड़ितों से हस्ताक्षर कराकर खाली चेक लिए गए। इसी तरह विस्थापितों के बैंक खातों से अलग-अलग ट्रांजेक्शन में रुपए निकाल लिए गए हैं।जब पीड़ित बैंक से पैसे निकालने पहुंचे तो मामला सामने आया। मामला रहली एचडीएफसी बैंक शाखा का है। पीड़ितों ने बैंक शाखा पहुंचकर शिकायत की है। पीड़ितों का आरोप है कि बैंक कर्मचारियों ने धोखाधड़ी कर रुपए खातों से निकाले हैं। अब तक 20 से अधिक पीड़ित सामने आ चुके हैं। उन्होंने रहली एसडीएम कुलदीप पाराशर को भी शिकायत की है, जिसके बाद उन्होंने टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कराई है। धोखाधड़ी का शिकार हुए विस्थापित परिवारों के बीच भास्कर टीम पहुंची और उनसे बातचीत की। पढ़िए पूरी रिपोर्ट... वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व: 93 गांव हटाए, 44 गांव विस्थापित वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व से जंगल के बीच बने गांवों को विस्थापित किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में, टाइगर रिजर्व क्षेत्र के 93 गांवों को हटाया जाना है, जिनमें से अब तक 44 गांवों को विस्थापित किया जा चुका है, जिनमें ग्राम खापा और मुहली भी शामिल हैं। यह विस्थापन वर्ष 2014 से चल रहा है। पहले, प्रति यूनिट 10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाता था, लेकिन वर्तमान में यह राशि बढ़ाकर 15 लाख रुपए प्रति यूनिट कर दी गई है। विस्थापन के संबंध में, एचडीएफसी बैंक शाखा रहली में बैंक खाते खुलवाए गए थे। हाल ही में, इन बैंक खातों में मुआवजे की राशि जमा की गई थी। आरोप है कि राशि जमा होने के बाद, बैंक कर्मचारियों ने विस्थापितों की अनुमति के बिना बीमा पॉलिसी कर दी और खाली चेक के माध्यम से पैसे निकाल लिए। अब विस्थापित परेशान हैं और अपने पैसे वापस पाने की मांग कर रहे हैं। बेटी की शादी तो किसी ने मकान-जमीन खरीदने जमा किए थे रुपए विस्थापन के दौरान पीड़ित अपना सबकुछ छोड़कर गांव से निकल आए। कोई गढ़ाकोटा में तो कोई मुर्गा दरारिया व अन्य गांवों में झोपड़ी बनाकर रहने लगा। विस्थापित होने पर मिली मुआवजा राशि बैंक खाते में पहुंची। जिसे पीड़िता ने सुरक्षित मानते हुए बैंक खातों में रखा। इनमें किसी को अपनी बेटियों की शादी करना थी तो किसी को जमीन और मकान खरीदना था। लेकिन जब उन्हें इन पैसों की जरूरत पड़ी और बैंक रुपए निकालने पहुंचे तो कुछ नहीं मिला। पता चला कि बैंक खाते में रुपए नहीं है। खातों से रुपए गायब होने पर विस्थापित खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। अब पढ़िए विस्थापित परिवारों का दर्द... विस्थापित हुए राजकुमार वासुदेव का कहना है कि बैंक के कर्मचारी राहुल सर ने मुझसे दो खाली चेक लिए थे। दोनों पर हस्ताक्षर कराए थे। एक चेक से मुझे 20 हजार रुपए निकालकर दे दिए थे। लेकिन दूसरा चेक अपने पास रख लिया। उक्त चेक के माध्यम से गढ़ाकोटा से 50 हजार रुपए खाते से निकाले गए है। मैं बैंक पहुंचा तो पैसे निकलने की बात सामने आई। उन्होंने कहा कि आपने गढ़ाकोटा से पैसे निकाले हैं। वासुदेव का कहना है कि मैं अनपढ़ हूं और गढ़ाकोटा बैंक कभी नहीं गया। अब राहुल सर बाहर चले गए हैं। बैंक वाले आज-कल बोलकर एक महीने से घुमा रहे हैं। राजकुमार ने कहा कि मेरी बीमा पॉलिसी भी बना दी। बोला था कि 5 साल में एक लाख रुपए के दो लाख मिलेंगे। लेकिन अब बार-बार फोन आ रहे हैं कि हर साल 60 हजार रुपए जमा करना है। लेकिन मेरे पास पैसे नहीं हैं, कहां से भरूं। प्रेमसिंह बोले-12 लाख में से 7 लाख रुपए निकल गए पीड़ित प्रेमसिंह आदिवासी का कहना है कि विस्थापित होने पर मुआवजा के रूप में पैसे मिले थे। रहली एचडीएफसी बैंक शाखा में खुले खाते में कुल 12 लाख रुपए जमा थे। जिसमें से 7 लाख रुपए निकल गए हैं। जो जमा है वो भी नहीं मिल रहे। मुझे संदेह है कि बैंक के कर्मचारियों ने खातों से पैसे निकाले हैं। प्रेमसिंह ने बताया कि उन्होंने बैंक पहुंचकर 2000 रुपए निकाले तो उन्होंने जीरो बढ़ाकर 2 लाख रुपए निकाल लिए। हमें 2 हजार दे दिए और शेष अपने पास रख लिए हैं। खाते में पैसे जमीन खरीदने के लिए रखे थे। विस्थापन के बाद जंगल में पॉलीथिन से पटरी बनाकर परिवार के साथ रह रहा हूं। पढ़ा-लिखा नहीं हूं। हमारे पास कुछ नहीं बचा है। मुआवजा में मिले पैसों के भरोसे था। लेकिन अब वह भी निकल गए। तीन बेटियां हैं। एक बेटा था जो खत्म हो गया। मेरा कोई सहारा नहीं है। एफडी बनवाई थी, उन्हाेंने बीमा पॉलिसी कर दी अशोकरानी वासुदेव का कहना है कि बैंक में एफडी बनवाई थी। लेकिन उन्होंने डेढ लाख रुपए की बीमा पॉलिसी बना दी। पति कमलेश वासुदेव बीमार हैं। पैसों की जरूरत पड़ी तो बैंक पहुंचे और पैसे निकालने का बोला। लेकिन पैसे नहीं निकले। वह कह रहे हैं कि बीमा पॉलिसी 5 साल की है। अभी नहीं टूटेगी। जबकि हमने बीमा पॉलिसी बनवाई ही नहीं। एफडी का बोला था। पैसा नहीं मिलने से पति का इलाज नहीं करा पा रहे हैं। पूरा परिवार परेशान है। द्रौपती का आरोप-14 लाख जमा थे, अब खाली है द्रौपती गौंड का कहना है कि उनके बैंक खाते में 14 लाख रुपए जमा थे। उन्होंने ब्याज की राशि निकाली है। शेष 14 लाख रुपए जमा थे। लेकिन बैंक आए तो पता चला कि खाता खाली है। पैसे निकल गए हैं। बैंक कर्मचारी नितिन से बात की तो उन्होंने बीमा पॉलिसी करने की बात कही। लेकिन मैंने बीमा पॉलिसी बनवाने के लिए कभी बोला नहीं। उन्होंने अपनी मर्जी से बना दी। अब पैसों के लिए परेशान हो रहे हैं।" एसडीएम बोले-शिकायत मिली है, टीम कर रही है जांच रहली एसडीएम कुलदीप पाराशर का कहना है कि मामले की शिकायत मिली है। बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की है। साथ ही टीम गठित कर जांच कराई जा रही है। टीम खातेदारों से दस्तावेज लेकर जांच कर रही है। खातों में जमा राशि किन परिस्थितियों में और कैसे निकाली गई, बीमा पॉलिसी व एफडी बनाने के संबंध में क्या लोगों को बताया था? इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एचडीएफसी कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन अफसर बोले-जानकारी नहीं है मामले में रहली एचडीएफसी बैंक शाखा के मैनेजर विवेक दुबे से बात कि गई तो उन्होंने इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया‌। उन्होंने कहा कि मीडिया से बात कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन ऋषिकेश करते हैं और उनका नंबर दिया। लेकिन जब उक्त नंबर पर बात कि तो उन्होंने कहा कि मुझे इस मामले में जानकारी नहीं है‌। लेकर बात करता हूं।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/lakhs-of-rupees-of-displaced-people-missing-from-sagar-bank-136058484.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...