रीवा में नई जीएसटी दरों पर नहीं मिल रही सामग्री:लोगों का आरोप- पुराने सामान की खेप खपाने में लगे व्यापारी, ग्राहक मांग रहे राहत
नवरात्रि के पहले दिन से देशभर में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) में किए गए बड़े सुधार लागू कर दिए गए हैं। सरकार ने इस बदलाव को आम आदमी की जेब पर बोझ कम करने और रोजमर्रा की चीजों को सस्ता करने के इरादे से लागू किया है। हालांकि, रीवा शहर में नई दरों को लेकर अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। दुकानदार-ग्राहक आमने-सामने शहर में कई दुकानदार पुराने स्टॉक का हवाला देते हुए अब भी पुराने GST रेट पर ही सामान बेच रहे हैं। जबकि ग्राहक सरकार द्वारा घोषित नई और कम दरों पर सामान खरीदना चाह रहे हैं। इससे बाजार में दो तरह की राय बन गई है। अधिवक्ता ने लगाए मनमानी के आरोप अधिवक्ता बीके माला ने दुकानदारों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "जब सरकार त्योहारों पर आम जनता को राहत देना चाह रही है, तब रीवा में दुकानदार मनमानी कीमतें वसूल रहे हैं। प्रशासन को सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए, वरना अगले एक महीने तक दुकानदार पुराना स्टॉक बताकर लोगों से ज्यादा पैसा वसूलते रहेंगे।" व्यापारी संघ ने किया समर्थन, कहा – नई दरों पर मिलेगा सामान व्यापारी संघ के अध्यक्ष नरेश काली ने कहा कि व्यापारी सरकार के GST फैसलों का समर्थन कर रहे हैं और सभी को नई दरों पर ही सामान उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिन वस्तुओं पर GST दरें कम की गई हैं, वे अब कम कीमतों पर ही बाजार में मिलेंगी। ग्राहकों को नहीं मिल रहा लाभ ग्राहक राहुल तिवारी ने बताया कि उन्होंने दुकान से किराना सामान खरीदना चाहा, लेकिन दुकानदार ने साफ कहा कि यह पुराना स्टॉक है और वह पुरानी दरों पर ही बेचेगा। दवा दुकानों पर भी मिली जुली स्थिति पुष्पा मेडिकल के मैनेजर विजय शुक्ला ने बताया कि फिलहाल उनकी दुकान में पुराना स्टॉक है, लेकिन वे ग्राहकों को 10% की छूट पहले से ही देते आए हैं और यह छूट जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि दुकान सरकार के नियमों का पालन कर रही है। क्या-क्या हुआ सस्ता?
source https://www.bhaskar.com/local/mp/rewa/news/people-in-rewa-say-they-did-not-get-goods-at-the-new-gst-rates-135994706.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/rewa/news/people-in-rewa-say-they-did-not-get-goods-at-the-new-gst-rates-135994706.html
Comments
Post a Comment