Skip to main content

डिप्टी सीएम बोले- शिक्षा-स्वास्थ्य से भारत बनेगा विकसित राष्ट्र:मंत्री विजयवर्गीय ने कहा- देश के सबसे स्वच्छ शहर के साथ अब इंदौर बनेगा स्वस्थ शहर

बुधवार को उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल इंदौर आए। उन्होंने कहा कि यह अमृतकाल चल रहा है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आने वाले दिनों में भारत, जर्मनी को पीछे छोड़ दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की कतार में है। 2047 में भारत विकसित राष्ट्र के रूप में खड़ा होगा और इस बात की पूरी संभावना है कि भारत अमेरिका और चीन जैसे शक्तिशाली देशों को भी पीछे छोड़ देगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल रवीन्द्र नाट्य गृह में आयोजित "इंदौर जिद्दी है, अब लड़ेंगे डायबिटीज और मोटापे से" कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अब बच्चे मैदान की बजाय मोबाइल स्क्रीन पर अधिक खेलते हैं और एक्सरसाइज भी नहीं करते। इसलिए वे डिप्रेशन में जाकर बीमार पड़ जाते हैं। देश के सबसे स्वच्छ शहर के साथ अब इंदौर स्वस्थ शहर बनेगा। इस मौके पर सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव विशेष रूप से उपस्थित थे। राऊ में तिरंगा यात्रा में हुए शामिल इसके पूर्व उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल राऊ में आयोजित हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल स्कूली छात्र-छात्राओं ने रास्ते भर तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। नंदानगर सिविल अस्पताल शीघ्र प्रारंभ करने के दिए निर्देश उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने निर्माणाधीन नंदानगर सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत 50 बेड का सिविल अस्पताल का निर्माण कार्य 2022 से प्रारंभ हुआ था। 26035 फीट वर्ग के क्षेत्रफल में 4 मंजिला अस्पताल बनाया जा रहा है, जिसमें मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, आधुनिक अग्निशमन व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था, मेडिकल गैस पाईप सुविधा, एसटीपी एवं ईपीटी सुविधा, लिफ्ट, जनरेटर, ए.सी. की सुविधा दी जानी है।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/education-and-health-will-make-india-a-developed-nation-deputy-chief-minister-135672064.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...