हरदा | बुधवार को महर्षि ज्ञानपीठ में बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की गई। इस अवसर पर स्कूल परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहा। मिट्टी के गणेश की स्थापना का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता की भावना जागृत करना रहा। प्रतिमा की स्थापना के लिए स्कूल के विद्यार्थी पिछले दो दिनों से लगातार तैयारियों में जुटे थे। विद्यालय के मुख्य द्वार पर विद्यार्थियों ने परंपरा के अनुरूप केले के पत्तों और आम के पत्तों से सुंदर तोरण द्वार सजाया, जिसने पूरे परिसर की शोभा बढ़ा दी। बच्चों ने पंडाल की सजावट में भी सक्रिय भागीदारी निभाई और अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। संस्था के संचालक दीपक सिंह राजपूत ने बताया कि विद्यार्थियों में उत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चे न केवल अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ते हैं, बल्कि समाज को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हैं। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थी, शिक्षक -शिक्षिकाएं एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर गणपति बप्पा से ज्ञान, सफलता और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/harda/news/children-decorated-the-archway-and-installed-a-clay-ganesha-in-the-school-135778556.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/harda/news/children-decorated-the-archway-and-installed-a-clay-ganesha-in-the-school-135778556.html
Comments
Post a Comment