भास्कर संवाददाता | आलमपुर गांव सहित क्षेत्र में महिलाओं द्वारा हरतालिका तीज की पूजा की गई। माता पार्वती और भगवान शिव से जुड़ी पौराणिक कथा के अनुसार देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की। भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया को भगवान शिव की पूजा की और भगवान शिव ने उन्हें दर्शन देकर पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करने का वचन दिया, तब से इस दिन को हरतालिका तीज के रूप में मनाया जाता है। गांव के गोपाल दीक्षित के निवास स्थल पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से हरतालिका तीज व्रत का पूजन सुंदर फुलेरा बनाकर किया। सुबह से ही महिलाओं द्वारा उपवास रखा जो देर रात तक रखा गया। शाम को सोलह सिंगार कर महिलाओं ने गोपाल दीक्षित के यहां फुलेरा बनाकर पूजन कर कथा सुनने के बाद रात्रि में भगवान के भजन गाए एवं सुबह शिव पार्वती जी की पार्थिव पिंडी फूल माला को नदी में विसर्जित किया।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/betul/news/women-collectively-worshipped-hartalika-teej-and-listened-to-the-story-135778557.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/betul/news/women-collectively-worshipped-hartalika-teej-and-listened-to-the-story-135778557.html
Comments
Post a Comment