Skip to main content

पाकिस्तान से क्रिकेट? सुशील दोषी बोले–बिल्कुल नहीं:क्रिकेट सभ्य खेल है; आतंकवाद असभ्य हरकत, पाकिस्तान को क्रिकेट से अलग-थलग करना जरूरी

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान आमने सामने होंगे, जिसको लेकर देशभर में एक विवाद की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच दिग्गज रेडियो कमेंटेटर और पद्मश्री सुशील दोषी ने पाकिस्तान से क्रिकेट खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा कि क्रिकेट सभ्य लोगों का खेल है और आतंकवाद असभ्य हरकत। ऐसे में सभ्य खेल में असभ्य लोगों की कोई जगह नहीं हो सकती। दोषी ने कहा-“मैं तो ये सोचता हूं कि अगर आप आतंकवाद फैलाते हो और दूसरी तरफ क्रिकेट खेलते हो, तो ये साथ-साथ नहीं चल सकता। पाकिस्तान के साथ न खेलकर हमें उसे क्रिकेट से अलग-थलग करना चाहिए। सुशील मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी का वार्षिक अलंकरण समारोह में अलंकृत होने के लिए सोमवार को भोपाल पहुंचे थे। दोषी ने कहा- आप दुनिया को कैसे समझा सकते हैं कि हॉकी तो खेलेंगे, लेकिन क्रिकेट नहीं खेलेंगे, टेनिस खेलेंगे लेकिन क्रिकेट नहीं खेलेंगे, विदेशों में जाकर खेलेंगे लेकिन पाकिस्तान से क्रिकेट खेलेंगे? ऐसा नहीं होना चाहिए। करना ये चाहिए कि भारत न सिर्फ खुद पाकिस्तान का बहिष्कार करे बल्कि दुनिया के देशों को भी इसके लिए प्रेरित करे।” भारत के पास है ताकत, पाकिस्तान को कर सकता है मजबूर दोषी ने भारत की ताकत और जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा “आज भारत क्रिकेट का सुपर पावर है। हमारे पास इतनी ताकत है कि अपनी इच्छा से लोगों को मानने के लिए मजबूर कर सकते हैं। इसलिए भारत को चाहिए कि वह अपनी शक्ति का प्रदर्शन करे और दुनिया से भी पाकिस्तान को अलग-थलग करने के लिए कहे। इससे बेहतर मौका नहीं हो सकता। उन्होंने कहा—“कहते हैं ना, उस जगह को दबाओ जहां सबसे ज्यादा दर्द होता है। पाकिस्तान को सबसे ज्यादा दर्द तब होगा जब क्रिकेट में उसे अलग-थलग कर दिया जाएगा। जब भारत उसके साथ नहीं खेलेगा तो यह सबसे बड़ा संदेश होगा। रेडियो मेरी पहचान, मेरी मोहब्बत दोषी कहते हैं रेडियो आज भी मेरी मोहब्बत है। मैं आज भी रेडियो सुनता हूं। गाने भी सुनता हूं और समाचार भी। मुझे पहचान रेडियो से मिली। भले ही टेलीविजन पर ज्यादा कमेंट्री की हो, लेकिन रेडियो ने मुझे जो दिया उसे मैं कभी भूल नहीं सकता। रेडियो सिर्फ खेल ही नहीं, भाषा और साहित्य के संस्कार भी देता था। जिस तरह से शब्दों को साफ, सुथरे और सही उच्चारण के साथ बोलना रेडियो पर सीखा, वैसा और कहीं नहीं। रेडियो ने ही हमें यह सिखाया कि श्रोताओं के दिल तक बात कैसे पहुंचानी है। पहली कमेंट्री का अनुभव और आज भी घबराहट अपनी पहली कमेंट्री को याद करते हुए दोषी बताते हैं “नर्वसनेस तो आज भी होती है। जिसने कमेंट्री से मोहब्बत की है, वह घबराए बिना रह ही नहीं सकता। मोहब्बत की शुरुआत ही नर्वसनेस से होती है। जैसे बल्लेबाज पिच पहचान कर सेट हो जाता है, वैसे ही दो-तीन वाक्य बोलते ही आत्मविश्वास आ गया। आज भी जब कमेंट्री बॉक्स में बैठता हूं तो वही हल्की घबराहट होती है और वही मोहब्बत का एहसास भी। रेडियो और टीवी में बुनियादी फर्क टीवी और रेडियो कमेंट्री के फर्क पर वे कहते हैं “रेडियो पर आपको अपनी आवाज से पिक्चर क्लियर करनी होती थी। श्रोता के कानों में खेल का पूरा चित्र खींचना पड़ता था। वहीं टेलीविजन पर तो चित्र सामने होता है। इसलिए टीवी पर कम बोलना चाहिए, लेकिन जो भी बोलो वो सार्थक होना चाहिए। टीवी कमेंट्री का गोल्डन रूल है—‘कम बोलो लेकिन ऐसा बोलो जो तस्वीर को और स्पष्ट करे।’ मैंने हमेशा इस नियम को फॉलो किया है। अगर आप तस्वीर में कुछ जोड़ नहीं सकते तो बेहतर है चुप रहें।” जब कीथ मिलर ने की थी तारीफ दोषी ने ऑस्ट्रेलिया का एक किस्सा सुनाया कि मैं वहां कमेंट्री कर रहा था। जब पलटकर पीछे देखा, महान ऑलराउंडर कीथ मिलर खड़े थे। उन्होंने कहा‘बॉय, आई हैव नॉट अंडरस्टुड अ सिंगल वर्ड ऑफ व्हाटएवर यू हैव सेड, बट व्हाटएवर केम इन टू इयर्स वाज़ वेरी स्वीट। मतलब, समझ कुछ नहीं आया लेकिन कानों को मीठा बहुत लगा। यह मेरे लिए बहुत बड़ी तारीफ थी। पर जिंदगी का सबसे बड़ा कॉम्प्लीमेंट मुझे तब मिला जब किसी ने कहा‘आपकी आवाज ईमानदार आवाज है। सुनील गावस्कर को मानता हूं सबसे बड़ा अपने पसंदीदा क्रिकेटर और दौर पर दोषी कहते हैं “मैंने कई युग देखे। सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, धोनी और विराट कोहली सबके दौर का गवाह हूं। सुनील गावस्कर को मैं सिर्फ खिलाड़ी नहीं, एक व्यक्तित्व के तौर पर बड़ा मानता हूं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट को सम्मान दिया। 1979 का इंग्लैंड दौरा, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका का दौरा मेरे करियर के यादगार पड़ाव रहे। अमेरिका जाकर हिंदी में कमेंट्री करने वाला मैं पहला कमेंटेटर था। लोग चाहे मुझे बड़ा कमेंटेटर कहें, लेकिन मैं खुद को हमेशा हिंदी भाषा का अदना सिपाही ही मानता हूं। जो भी किया, उसमें मेरी मेहनत से ज्यादा ईश्वर की मदद रही है। भारतीय बॉलिंग अब संतुलित, पर स्पिन का जादू कम दोषी ने भारतीय गेंदबाजी के सफर पर कहा— “पहले भारत के पास तेज गेंदबाज नहीं होते थे। पहला ओवर भी कई बार स्पिनर करता था। लेकिन अब भारत का अटैक बैलेंस्ड है। तेज गेंदबाज भी हैं, स्पिनर्स भी। हां, दुख इस बात का है कि आज क्वालिटी स्पिनर्स कम हो गए हैं। बिशन सिंह बेदी जैसा फ्लाइट करने वाला स्पिन अब नहीं दिखता। हरभजन और अश्विन ने जादू दिखाया था, लेकिन नई पीढ़ी में वह कला कम नजर आ रही है। आज के स्पिनर धैर्य की परीक्षा लेकर विकेट लेते हैं, कला से नहीं। यह थोड़ी कमी खलती है।” बुमराह का डर सबसे बड़ा हथियार हाल के बॉलर्स पर वे कहते हैं “जसप्रीत बुमराह आज की तारीख में दुनिया के बेस्ट गेंदबाज हैं। फर्क सिर्फ विकेट लेने में नहीं है, बल्कि उनके सामने बल्लेबाज डरता है। यह डर पैदा करने की ताकत आज दुनिया में किसी और गेंदबाज में नहीं है। यही वजह है कि बुमराह को मैं आज का सबसे रोमांचक गेंदबाज मानता हूं।”

source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/cricket-from-pakistan-doshi-said-absolutely-not-135761010.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...