Skip to main content

इंदौर नगर अध्यक्ष ने पुलिस अधिकारी को कहे अपशब्द:कांग्रेस बोली-ये भाजपा अध्यक्ष है या कोई सड़क-छाप नेता?

इंदौर बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा का एक कथित वीडियो सामने आया है। जिसमें वे एक पुलिस अधिकारी के साथ अभद्र भाषा में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो 4 दिन पुराना इंदौर एयरपोर्ट का बताया जा रहा है। बीजेपी सूत्रों कहना है कि तब सीएम इंदौर एयरपोर्ट से उज्जैन के लिए रवाना हुए थे। उसके बाद का यह घटनाक्रम हुआ था। वीडियो में वे पुलिस अधिकारी पर किसी बात को लेकर आक्रोशित दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही वे कहते हैं पुलिस अधिकारी और कर्मी उन्हें वहां से ले जाने लगते हैं। इधर, एमपी कांग्रेस ने इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि पहले देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में नगर निगम के महापौर, महापौर के निजी जीवन और पत्नी पर अशोभनीय टिप्पणी। अब सार्वजनिक स्थान पर पुलिस से बदसलूकी, फिर धमकी, फिर आंखें दिखाकर गाली-गलौज, ये भाजपा अध्यक्ष है या कोई सड़क-छाप नेता? कांग्रेस प्रवक्ता बोले-बीजेपी का चाल-चरित्र और चेहरा सबके सामने कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया ने सुमित मिश्रा के वायरल वीडियो को लेकर कहा कि यहीं बीजेपी का चाल चरित्र है। पहले महापौर पुष्यमित्र भार्गव और उनकी पत्नी पर अभद्र टिप्पणी, और अब पुलिसकर्मियों से बदसलूकी, धमकी और गाली-गलौज… यही है भाजपा का असली अनुशासन? उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है कि वह अनुशासित कार्यकर्ताओं की पार्टी है, तो नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को जवाब देना चाहिए क्या यही है उनका अनुशासन? सड़क-छाप गुंडई, महिलाओं पर टिप्पणी और पुलिस से दुर्व्यवहार। अचरज इस बात का है जिस शहर में पुलिस कमिश्नरी लागू है वहां की पुलिस अपने अपमान पर भी मौन धारण किए हुए? भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा तीनों जनता के सामने नग्न हो चुके हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव को लेकर दे चुके है बेतूका बयान इससे पहले इंदौर के बीजेपी नगर अध्यक्ष ने सार्वजनिक मंच से महापौर पुष्यमित्र भार्गव को लेकर बेतुका बयान दिया था। सुमित मिश्रा ने कहा था कि उनकी पत्नी दिन में कई बार वीडियो कॉल करके पूछती हैं, कहां हो, किसके साथ हो। उनको खुटका रहता है। दिन में 4 से 6 बार भाभी उन्हें वीडियो कॉल करती हैं। कहां हो, किसके साथ हो, किस कार्यक्रम में हो? अपने को तो महापौर जी पर पूरा भरोसा है। क्या है की महापौर जी इतने लोकप्रिय हैं कि भाभी को कभी-कभी खुटका हो जाता है कि कहीं महापौर इधर-उधर भटक न जाएं। क्योंकि स्मार्ट आदमी हैं, कोई पकड़-पकड़ा कर ले न जाए।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/video-of-indore-city-president-abusing-a-police-officer-135737693.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...