Skip to main content

हादसे में घायल कांवड़ियों के किए 15 ऑपरेशन:26 कृत्रिम अंग लगाए गए; ओंकारेश्वर से आते वक्त आयशर वाहन ने मार दी थी टक्कर

ओंकारेश्वर से इंदौर आते वक्त आयशर वाहन की चपेट में आकर घायल हुए 5 कांवड़ियों की जान बचाने की कोशिशें लगातार जारी है l घायल जितेंद्र के हाथ और कालर की हड्डी में फ्रैक्चर है। अन्य घायल शुभम, यश, विकास और दुर्गेश में से किसी की पैर की हड्डी तो किसी की कमर की हड्डी में कई फ्रेक्चर है। हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो चुकी है। एमवायएच के सर्जरी और हड्डी विभाग के डाॅक्टर्स ने दुर्गेश का ऑपरेशन किया है। उसकी हालत में सुधार हो रहा है l एमजीएम मेडिकल के डीन सर्जन अरविंद घंघोरिया ने बताया 7 गंभीर कांवड़िये गंभीर हालत में एमवाय हॉस्पिटल लाए गए थे। सब अत्यंत गंभीर अवस्था में केजुअल्टी विभाग शिफ्ट किए गए। इनमें से एक मृत था। एक को उसके परिजन बॉम्बे अस्पताल ले गए। 15 ऑपरेशन किए, 26 इम्प्लांट डाले गए डीन डॉ. घनघोरिया के अनुसार एमवाय में भर्ती 5 कांवड़ियों की हालत में अब तेजी से सुधार हो रहा हैं। सभी का ब्लड प्रेशर नॉन रिकॉर्डडेबल था क्योंकि सभी को मल्टीपल फ्रैक्चर और इंटरनल एब्डोमिनल इंजरी थी। रात में ही सभी को आईसीयू में रख कर मैनेज किया गया और ब्लड ट्रांसफ्यूजन दिया गया। हार्ट और लंग्स को इस्टेबलाइज कर 15 ऑपरेशन किए गए और 26 इंप्लांट डाल कर फ्रैक्चर हड्डियों को करेक्ट किया है। इसके अलावा एक घायल की तो फेमोरल आर्टरी रिपेयर भी की गई है। कलेक्टर आशीष सिंह ने दिए थे बेहतर इलाज के निर्देश कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी के बेहतर इलाज के निर्देश दिए थे। इस दुर्घटना में राजनगर निवासी आदर्श पिता संजय नाथ की मौत हो गई थी। जिला प्रशासन द्वारा तत्काल सहायता के रूप में उनके परिजनों को रेडक्रॉस फंड से 50 हजार रुपए और एक अन्य मद से 15 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कुल 6 घायलों में से 5 यात्रियों, जितेंद्र पिता प्रेमनारायण (न्याय नगर), यश पिता संदीप (लालबाग), विकास पिता बाबूलाल (नंदन नगर), शुभम पिता सुरेश (नंदन नगर) और दुर्गेश पिता विजय (जय भवानी नगर) का इलाज एमवाय अस्पताल में किया जा रहा है। सुबह 8 से रात 9 बजे तक भारी वाहन प्रतिबंधित श्रावण महीने में बड़ी संख्या में कावड़ यात्री इंदौर से खंडवा और ओंकारेश्वर की ओर जाते हैं। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने खंडवा रोड पर भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई है। यह रोक केवल श्रावण माह में सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान ट्रक जैसे भारी वाहन इंदौर से खंडवा और खंडवा से इंदौर की ओर नहीं चल सकेंगे। ऐसे वाहनों को वैकल्पिक मार्ग- एबी रोड होते हुए सनावद की ओर भेजा जाएगा। हालांकि, यात्री बसें, कार, बाइक, दूध और गैस सप्लाई वाले वाहन, पानी के टैंकर, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय कावड़ यात्रियों की सुरक्षा और यात्रा के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। यदि कोई वाहन चालक इस आदेश का उल्लंघन करता है, तो उसके विरुद्ध नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/15-operations-of-kanwariyas-who-were-victims-of-accident-on-indore-khandwa-road-135588146.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...