Skip to main content

स्वतंत्रता दिवस पर पिपरिया एसडीएम, एसडीओपी होंगे सम्मानित:राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम, विधायक-सांसद प्रशिक्षण में किए बेहतर इंतजाम; सफल रहा नागद्वारी मेला

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नर्मदापुरम जिला मुख्यालय पर एसडीएम पिपरिया अनीशा श्रीवास्तव और एसडीओपी मोहित यादव को सम्मानित किया जाएगा। दोनों अधिकारियों को उनकी कार्यकुशलता, सेवा के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। सम्मान के लिए दोनों अधिकारियों का नाम कलेक्टर सोनिया मीना द्वारा अनुमोदित किया गया। अधिकारियों ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए संकट की परिस्थितियों में आवश्यक संसाधनों का बेहतर उपयोग किया और सभी परिस्थितियों को सफलतापूर्वक संभाला। राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका पिपरिया अनुभाग अंतर्गत पचमढ़ी में आयोजित विभिन्न राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में दोनों अधिकारियों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसडीएम अनीशा श्रीवास्तव के कार्यकाल में पचमढ़ी में मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट बैठक सफलतापूर्वक आयोजित हुई। इसके साथ ही नागद्वारी मेले का प्रबंधन भी कुशलतापूर्वक किया गया, जिसमें 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई। केन्द्रीय मंत्री भी रहे मौजूद एसडीएम श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित एक अन्य राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थित रहे। आयोजनों का सफल संचालन किया महादेव मेला, पचमढ़ी उत्सव मेला, आम महोत्सव सहित कई अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों का भी सफल संचालन एसडीएम अनीशा श्रीवास्तव और एसडीओपी मोहित यादव के नेतृत्व में किया गया। एसडीएम श्रीवास्तव और एसडीओपी यादव को यह सम्मान उनके परिश्रम, उत्कृष्ट कार्यशैली और सेवा भावना के लिए प्रदान किया जाएगा।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/narmadapuram/news/pipariya-sdm-sdop-will-be-honored-tomorrow-on-independence-day-135679154.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...