भास्कर संवाददाता | श्योपुर रायपुरा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर रविवार को निरंकारी महिला समागम का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल हुईं। उन्होंने गीत, प्रवचन और कविता रूपी प्रस्तुति से सतगुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। समागम में प्रचारक बहन हरजिंदर कौर ने प्रवचन देते हुए कहा कि जीवन में अंधकार केवल गुरु के ब्रह्मज्ञान से ही दूर होता है। उन्होंने सतगुरु की महिमा का बखान करते हुए कहा कि इस संसार में अनेक गुरु हैं। परंतु पूर्ण सतगुरु वही होता है जो जीव को साक्षात निराकार परमात्मा का बोध करा दे। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज पूरे विश्व में ईश्वरीय ज्ञान का प्रकाश फैला रही हैं। जिनकी कृपा से जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sheopur/news/only-guru-removes-darkness-in-life-kaur-135809311.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sheopur/news/only-guru-removes-darkness-in-life-kaur-135809311.html
Comments
Post a Comment