नीमच जिले के सिंगोली में जैन मुनियों पर हुए हमले के विरोध में बालाघाट में जैन समाज ने मौन रैली निकाली। 13 अप्रैल की रात को हनुमान मंदिर में विश्राम कर रहे तीन जैन मुनियों पर 6 बदमाशों ने लाठी और धारदार हथियारों से हमला किया था। मंगलवार शाम 5 बजे सकल जैन समाज ने सर्वसमाज के साथ मिलकर रैली निकाली। यह रैली स्थानक से शुरू होकर काली पुतली चौक, आंबेडकर चौक और विश्वेश्वरैया चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। रैली में सैकड़ों लोगों की भीड़ को देखते हुए कलेक्ट्रेट का गेट बंद कर दिया गया। एसडीएम गोपाल सोनी ने कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों का ज्ञापन स्वीकार किया। जैन समाज के प्रतिनिधि संतोष जैन ने कहा कि पूरा जैन समाज इस घटना से आहत है। उन्होंने जैन मुनियों की सुरक्षा के लिए ठोस उपाय करने की मांग की। साथ ही हमलावरों के खिलाफ फास्टट्रैक कोर्ट में केस चलाकर कड़ी सजा देने की मांग की। देखिए विरोध-प्रदर्शन के फोटो...
source https://www.bhaskar.com/local/mp/balaghat/news/protest-against-attack-on-jain-monks-134844036.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/balaghat/news/protest-against-attack-on-jain-monks-134844036.html
Comments
Post a Comment