Skip to main content

शिवपुरी नगरपालिका अध्यक्ष के बेटे पर दुष्कर्म का केस:शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए, पांचवीं बार में हुई FIR दर्ज

शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के बेटे रजत शर्मा पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात को आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली। युवती ने कहा कि उसने पहले भी चार बार थाने में शिकायत की, लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण मामला दर्ज नहीं हो सका था। सोशल मीडिया पर हुई थी पहचान FIR के मुताबिक युवती की रजत शर्मा से अगस्त 2023 में फेसबुक के जरिए पहचान हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच संबंध बढ़े। रजत ने शादी का वादा कर कई बार होटल, किराए के मकान और कार में संबंध बनाए। युवती ने दावा किया कि रजत ने इन संबंधों के वीडियो भी बनाए और शादी का आश्वासन देता रहा। युवती ने बताया कि उसके परिवार को भी रिश्ते की जानकारी थी और वे शादी के लिए तैयार थे। लेकिन मार्च 2025 में उसके भाई की कैंसर से मौत के बाद जब उसने शादी का दबाव बनाया, तो रजत ने साफ मना कर दिया। 10 अप्रैल को आरोपी ने युवती की बहन से कहा कि मैं अब शादी नहीं करूंगा, चाहे फांसी लग जाए या जेल चला जाऊं। पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच शुरू पीड़िता इससे पहले चार बार शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची थी, लेकिन FIR दर्ज नहीं हो सकी। आखिरकार 30 अप्रैल को युवती ने लिखित आवेदन देकर पुलिस को साक्ष्य सौंपे। इसके बाद FIR क्रमांक 667/30.04.25 दर्ज की गई। पुलिस ने धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला सामने आने के बाद शिवपुरी की सियासत में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, मामला चार बार राजनीतिक दबाव में दबाया गया, लेकिन इस बार युवती ने हिम्मत दिखाते हुए केस दर्ज करा दिया।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/shivpuri/news/rape-case-against-son-of-shivpuri-nagarpalika-president-134939871.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...