Skip to main content

सुसाइड की धमकी देकर लापता हुआ हवलदार का बेटा:RTO में आरक्षक बहन ने "X' पर डीजीपी-एसएसपी से लगाई गुहार, सुबह मॉल के पास से मिला

ग्वालियर में सोमवार शाम एक एसएएफ हवलदार का बेटा 28 वर्षीय बेटा घर से नाराज होकर खुदकुशी करने की धमकी देकर निकल गया था। घर से निकलते ही उसने मोबाइल बंद कर लिया। शाम 6.07 बजे बहन भारती सिंह ने "X' पर मध्यप्रदेश के डीजीपी और ग्वालियर एसएसपी को मैसेज अपलोड किया। जिसमें भाई का मोबाइल नंबर लिखकर मैसेज किया कि इसका नाम अरविंद है। यह मेरा भाई है। ये सुसाइड कर रहा है। DIAL100 लग नहीं रहा है। प्लीज इसकी लोकेशन पता कर दीजिए। इस मैसेज के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। ग्वालियर पुलिस एक्टिव हो गई। पूछताछ करने पर पता लगा कि यह भारती सिंह आरटीओ में बतौर आरक्षक अभी सेंधवा बैरियर पर पदस्थ हैं। पिता 13वीं बटालियन में हवलदार हैं। इसके बाद रातभर अरविंद का मोबाइल बंद रहा, लेकिन मंगलवार सुबह मोबाइल ऑन होते ही पुलिस को मॉल के पास उसकी लोकेशन मिली। जिसके बाद पुलिस उस तक पहुंची और काउंसलिंग कर परिजन के सुपुर्द किया है। शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र स्थित 13वीं बटालियन में पदस्थ सुरेश चन्द्र अहिरवार एसएएफ में हवलदार हैं। उनकी बेटी भारती सिंह आरटीओ में बतौर आरक्षक सेंधवा बैरियर पर पदस्थ हैं। भाई 28 वर्षीय अरविंद अहिरवार उनके साथ ही रहता है। सोमवार शाम को घर में किसी बात पर नाराज होने के बाद वह घर से खुदकुशी करने की धमकी देकर निकल गया था। जिसके बाद परिजन परेशान हो गए। पहले उसको आसपास तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिला। अरविंद को पिता व बहन ने फोन लगाया तो उसका मोबाइल बंद था। जिसके बाद परिजन घबरा गए। लगातार DIAL100 को कॉल कर रहे थे, लेकिन कॉल लग नहीं रहा था। इस पर टेंशन और बढ़ गई। बहन ने "X' पर किया डीजीपी को मैसेज इसके बाद लापता अरविंद की बहन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म "X' पर डीजीपी कैलाश मकवाना व एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह को टैग करते हुए एक मैसेज अपलोड किया था। मैसेज में लिखा था कि "जिसमें भाई का मोबाइल नंबर लिखकर मैसेज किया कि इसका नाम अरविंद है। यह मेरा भाई है। ये सुसाइड कर रहा है। DIAL100 लग नहीं रहा है। प्लीज इसकी लोकेशन पता कर दीजिए। ' इसके बाद ग्वालियर पुलिस एक्शन मोड में आ गई। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। पुलिस अरविंद के परिजन के पास 13वीं बटालियन पहुंची और परिजन से अरविंद की डिटेल जुटाई। सुबह लोकेशन मिलते ही पुलिस ने किया बरामद मंगलवार सुबह अरविंद ने मोबाइल ऑन किया तो उसकी लोकेशन पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस एक मॉल के पास पहुंची और वहां से अरविंद को बरामद किया है। इसके बाद पुलिस ने उसकी प्रॉपर काउंसलिंग की और परिजन के सुपुर्द कर दिया है। शादी की बात से था नाराज पुलिस को पता लगा है कि लापता अरविंद की शादी की बात चल रही थी। वह जहां परिजन बात कर रहे हैं वहां शादी करना नहीं चाहता था। जिस पर बहस हुई और वह उखड़े हुए मूड़ में घर से निकल आया। जिसके बाद परिजन को लगा कि वह खुदकुशी करने निकला है। उसका मोबाइल बंद होते ही परिजन की टेंशन और बढ़ गई। इस मामले में माधौगंज थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा का कहना है कि- एक्स प्लेटफार्म पर एक इस तरह का मैसेज सामने आया था। सुबह लोकेशन मॉल के पास मिली थी जिस पर लापता को तलाश कर और काउंसलिंग कर परिजन के सुपुर्द कर दिया है।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/brother-missing-sister-pleaded-to-dgp-ssp-on-x-134844634.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...