Skip to main content

ग्वालियर में नाबालिग के कंधे में लगी गोली:घर के बाहर खड़ा था 17 साल का स्टूडेंट, गोली लगते ही अचानक जमीन पर गिरा

ग्वालियर में एक 17 वर्षीय नाबालिग को गोली लगने की घटना सामने आई है। गोली नाबालिग के कंधे में लगी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के नाका चंद्रवदनी इलाके में बुधवार शाम की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी और बल भी मौके पर पहुंचा है। परिजन फिलहाल कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। नाबालिग को किसने और क्यों गोली मारी है, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह है पूरा मामला ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के नाका चंद्रवदनी स्टेट बजरंग नगर निवासी 17 वर्षीय छात्र ललित गुर्जर बुधवार रात करीब 8:00 बजे अपने घर के पास ही खड़ा हुआ था। तभी एक गोली उसके कंधे में लगी। कंधे में गोली लगते ही छात्र जमीन पर गिर पड़ा। गोली लगने की सूचना लगते ही अन्य परिजनों वहा पहुंचे और घायल अवस्था में उसे जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया है। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बार बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पहुंची थी। हालांकि पुलिस की पूछताछ में अभी परिजन कुछ भी बता नहीं पा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक घायल छात्र और उसके परिवार वालों का कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा है। लेकिन परिवार वालों ने अभी इस गोलीकांड में किसी का भी स्पष्ट रूप से नाम नहीं बताया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी कृष्णा लालचंदानी ने बताया कि- ललित गुर्जर नाम किशोर को कंधे पर गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। पूछताछ में परिवार वाले अभी कुछ विशेष नहीं बता रहे हैं। अभी आगे इनसे पूछताछ की जाएगी और एफआईआर दर्ज करेंगे। युवक की हालत में सुधार है। कोई गंभीर बात नहीं है। अभी उसका एक्स-रे किया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि परिवार की पुरानी दुश्मनी चल रही है। संभावना है कि उसी दुश्मनी को लेकर यह घटना हुई हो।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/a-minor-was-shot-in-the-shoulder-in-gwalior-134851082.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...