किसानों की गेहूं तुलाई नहीं होने पर भूख हड़ताल:राजगढ़ में पूर्व विधायक कल्पोनी का ऐलान- जब तक तुलाई नहीं, तब तक अन्न ग्रहण नहीं
राजगढ़ के बेड़ा का पूरा में किसानों को टोकन मिलने के बावजूद गेहूं की तुलाई नहीं हो रही है, जिससे किसानों में गहरी नाराजगी है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी किसानों के साथ धरने पर बैठ गए हैं और भूख हड़ताल की घोषणा कर दी है। उन्होंने साफ कहा, "जब तक किसानों की पूरी उपज नहीं तौली जाएगी, तब तक अन्न ग्रहण नहीं करूंगा।" किसानों को हो रहा भारी आर्थिक नुकसान पिछले पांच दिनों से किसान अपने गेहूं की तुलाई के लिए परेशान हैं। ट्रैक्टर किराया, मजदूरी और अन्य खर्चों की वजह से किसानों को प्रति ट्रैक्टर 12,000 से 15,000 रुपए तक का नुकसान झेलना पड़ रहा है। कई किसान निराश होकर वापस लौटने की कगार पर हैं। व्यापारियों को फायदा, किसानों को इंतजार? पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों का गेहूं तौलने की बजाय व्यापारियों का माल पिछले दरवाजे से तौला जा रहा है। इस वजह से किसानों को हफ्तों तक इंतजार करना पड़ रहा है। प्रशासनिक आश्वासन के बावजूद समाधान नहीं धरने के दौरान तहसीलदार ने किसानों को आश्वासन दिया था कि सभी ट्रैक्टरों की तुलाई करवाई जाएगी, लेकिन शाम होते-होते किसानों को सूचना मिली कि तौल कांटा बंद किया जा रहा है और सिर्फ एक कांटे पर तुलाई हो रही है। इससे किसानों का गुस्सा और बढ़ गया। कल्पोनी का ऐलान- संघर्ष जारी रहेगा पूर्व विधायक ने कहा, "अब प्रशासन से भरोसा उठ गया है। जब तक किसानों की पूरी उपज तौली नहीं जाती, तब तक मैं किसानों के साथ यहां धरने पर बैठा रहूंगा और अन्न ग्रहण नहीं करूंगा।"
source https://www.bhaskar.com/local/mp/rajgarh/news/farmers-go-on-hunger-strike-as-their-wheat-is-not-weighed-134773976.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/rajgarh/news/farmers-go-on-hunger-strike-as-their-wheat-is-not-weighed-134773976.html
Comments
Post a Comment