वक्फ बिल के विरोध में 15 मिनट का ब्लैकआउट:बुरहानपुर में मुस्लिम समाज ने घरों और दुकानों की बिजली बंद रखी
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर बुरहानपुर में वक्फ अमेंडमेंट बिल के विरोध में मंगलवार रात विरोध प्रदर्शन किया गया। मुस्लिम समाज ने रात 9 बजे से सवा 9 बजे तक अपने घरों और दुकानों की बिजली बंद रखी। इकबाल चौक, आजाद नगर, गांधी चौक और रौशन चौक सहित कई मुस्लिम क्षेत्रों में लोगों ने इस विरोध में भाग लिया। समाज के लोगों का कहना था कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए वक्फ अमेंडमेंट कानून का विरोध करने के लिए यह कदम उठाया गया है। 9:15 बजे सभी जगहों पर बिजली फिर से चालू बुरहानपुर जलेबी सेंटर पर जब एक ग्राहक ने बिजली बंद होने का कारण पूछा, तो दुकानदार ने उन्हें विरोध प्रदर्शन के बारे में बताया। इकबाल चौक में कई दुकानदार बिजली बंद करने के बाद दुकानों के बाहर खड़े रहे। अधिवक्ता जहीर उद्दीन के अनुसार, इस आंदोलन को व्यापक समर्थन मिला। रात 9:15 बजे सभी जगहों पर बिजली फिर से चालू कर दी गई। देखिए प्रदर्शन के दौरान ली गई तस्वीरें...
source https://www.bhaskar.com/local/mp/burhanpur/news/15-minutes-blackout-in-protest-against-wakf-bill-134939862.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/burhanpur/news/15-minutes-blackout-in-protest-against-wakf-bill-134939862.html
Comments
Post a Comment