Skip to main content

अंबेडकर जयंती को लेकर महू में भव्य तैयारियां:श्रद्धालुओं की मेहमानों की तरह स्वागत; आवास, भोजन, पेयजल की विशेष व्यवस्था

डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर नगर (महू) में मनाई जाएगी। इस अवसर पर उनकी जन्मस्थली पर स्थित स्मारक में बाबा साहेब को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समारोह में भाग लेने के लिए श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस ऐतिहासिक समारोह में सम्मिलित होंगे। जयंती उत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं की मेहमानों की तरह आवभगत की जा रही है। उनके लिए आवास, भोजन और शीतल पेयजल जैसी सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई है। जन्मस्थली पर बने भव्य स्मारक को विशेष रूप से सजाया गया है। 14 अप्रैल 2025 को प्रभात फेरी सहित अनेक सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं को परोसा जा रहा स्वादिष्ट भोजन अम्बेडकर जयंती समारोह में अन्य प्रदेश एवं मध्यप्रदेश के अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्वालु आएंगे। श्रद्धालुओं के आगमन का सिलसिला 12 अप्रैल की शाम से ही शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था स्वर्ग मंदिर परिसर में की गई है। यह व्यवस्था 14 अप्रैल की शाम तक जारी रहेगी। आज श्रद्धालुओं को पूरी, राम भाजी, खिचड़ी, मीठी बूंदी, लौंजी आदि परोसी गई। श्रद्धालुओं के लिए 17 काउंटर बनाए गए हैं। इन काउंटरों से श्रद्धालु टोकन लेकर भोजन नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं। भोजन की व्यवस्था माहेश्वरी स्कूल में की गई है। उनके रुकने की व्यवस्था भी माहेश्वरी स्कूल में रहेगी। शीतल जल के लिए जगह-जगह बनाए गए हैं प्याऊ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में अस्थाई शौचालयों का निर्माण भी किया गया है। श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर प्याऊ का निर्माण किया गया है। उनके ठहरने के लिए धर्मशालाओं, कैंट बोर्ड हायर सेकेण्डरी स्कूल और कैंट बोर्ड कन्या स्कूल में व्यवस्था की गई है। इसके अलावा तीन विशाल डोम भी ठहरने के लिए बनाए गए हैं। कार्यक्रम स्थलों को सात सेक्टर में बांटा गया है। ये सेक्टर माहेश्वरी स्कूल महू, डॉ. अम्बेडकर जन्मस्थली, कैंट प्राइमरी स्कूल, स्वर्ग मंदिर परिसर, रेल्वे स्टेशन से सात रास्ता, कैंट बोर्ड कन्या विद्यालय और उत्कृष्ट विद्यालय महू में बनाए गए हैं। सात सेक्टरों में दल का गठन कर सभी विभागों के व्यक्तियों की ड्यूटी लगाई गई है। सातों सेक्टरों पर मराठी भाषी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे कि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। व्यवस्थाओं के लिए तीन कंट्रोल रूम व्यवस्था के तहत तीन स्थानों पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। यह कंट्रोल रूम तहसील परिसर महू, अम्बेडकर जन्म स्थली स्मारक और स्वर्ग मंदिर परिसर में बनाए गए हैं। महू में समारोह के दौरान 6 स्थानों पर आकस्मिक चिकित्सा की विशेष व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सकों का दल गठन कर ड्यूटी लगाई गई है। कार्यक्रम में साफ-सफाई के लिए इंदौर नगर निगम और स्थानीय निकाय से सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। समारोह के दौरान अग्निशमन की भी व्यवस्था रहेगी।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/indore-ambedkar-jayanti-the-flow-of-devotees-begins-134831870.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...