शाजापुर में महाअष्टमी पर मां राजराजेश्वरी मंदिर में महाआरती:5 हजार से ज्यादा भक्तों हुए शामिल; मेले में पहुंचे लोगों ने लिया झूलों का आनंद
शाजापुर के शहरी हाईवे पर स्थित शक्तिपीठ मां राजराजेश्वरी मंदिर में नवरात्रि की महाअष्टमी पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी जुटी। 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए। रात 9 बजे महाआरती का आयोजन किया गया। यह पौराणिक महत्व का स्थल माना जाता है। मंदिर में 55 वर्षों से अखंड ज्योति जल रही है। चैत्र महीने में प्रतिवर्ष 15 दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। मंदिर प्रांगण में लगे मेले में स्थानीय और आसपास के क्षेत्रों से लोग पहुंच रहे हैं। मेला प्रांगण में भारी भीड़ देखी गई। लोगों ने मेले में खरीदारी की। आकर्षक झूलों का आनंद भी लिया। मेले में उमड़ी भीड़ से क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया है। मंदिर परिसर में लगे मेले की तस्वीरें...
source https://www.bhaskar.com/local/mp/shajapur/news/maha-aarti-in-maa-rajarajeshwari-temple-on-maha-ashtami-in-shajapur-134780569.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/shajapur/news/maha-aarti-in-maa-rajarajeshwari-temple-on-maha-ashtami-in-shajapur-134780569.html
Comments
Post a Comment