मुंगावली विधायक के भाई के बेटे की बारात में हंगामा:दो गुटों में मारपीट, पुलिस ने एक घंटे में स्थिति संभाली
अशोकनगर शहर की विदिशा रोड स्थित पंजाब एग्रो के सामने एक बारात के दौरान दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद झगड़े और मारपीट में बदल गया। करीब एक घंटे तक इलाके में हंगामा चलता रहा। सूचना मिलने पर कोतवाली और देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। विधायक के रिश्तेदार से हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक, मुंगावली विधायक के चचेरे भाई दर्शन सिंह यादव के बेटे की बारात में ब्रह्मांड समाज के कुछ लोगों से विवाद हो गया। दोनों ओर से कड़ी बहस और धक्का-मुक्की के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। पुलिस बल ने पहुंचकर संभाला मोर्चा स्थिति बिगड़ते देख मौके पर कोतवाली थाना प्रभारी मनीष शर्मा, देहात थाना प्रभारी रवि प्रताप चौहान, एसडीओपी विवेक शर्मा और टीआई नरेंद्र त्रिपाठी सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर स्थिति को काबू में किया। घटना की जानकारी मिलते ही दर्शन सिंह यादव स्वयं भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें भी समझाइश दी और गार्डन की ओर से बारात को सुरक्षित रवाना करवाया गया। हालांकि देर रात तक विदिशा रोड पर लोगों की भीड़ और हलचल बनी रही।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ashoknagar/news/ruckus-in-the-wedding-procession-of-the-son-of-mungaoli-mlas-brother-134838561.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ashoknagar/news/ruckus-in-the-wedding-procession-of-the-son-of-mungaoli-mlas-brother-134838561.html
Comments
Post a Comment