Skip to main content

55KM तक हाईवे पर दौड़ती कार में दुष्कर्म:पीड़िता बोली- 8.30 घंटे थाने में बैठाकर रखा; न तो मुख्य आरोपी पकड़ाया, न दूसरे का नाम पता चला

उज्जैन से इंदौर के बीच 55 किमी तक चलती कार में 19 वर्षीय युवती से बारी-बारी से दुष्कर्म का आरोप है। पीड़िता का कहना है कि कॉफी पीने के बाद वह बेहोश होने लगी थी। आरोपियों ने उसे इंदौर में अरबिंदो हॉस्पिटल के आगे छोड़ दिया। युवती ने उज्जैन के नानाखेड़ा थाने में शिकायत की। उसका आरोप है कि पुलिस ने रात 9 बजे से सुबह 5.30 बजे तक थाने में बैठाए रखा। मामले में मुख्य आरोपी चक्रेश जैन अब तक फरार है, जबकि दूसरे आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस कॉफी हाउस के सीसीटीवी की जांच कर रही हैं। पीड़िता बोली- बयान के नाम पर परेशान किया दैनिक भास्कर से बातचीत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस उससे बार-बार घटना के बारे में पूछती रही, जबकि उसे खुद पूरी घटना याद नहीं थी। उसने कहा, 'उज्जैन की नानाखेड़ा पुलिस पूछ रही है कि घटना कब हुई, जबकि मुझे होश ही नहीं था। मुझे रात 9 बजे से सुबह 5.30 बजे तक थाने में बैठाकर रखा। अगले दिन सुबह फिर बुला लिया।' पीड़िता ने कहा कि पुलिस को चक्रेश जैन से पूछना चाहिए कि उसका दूसरा साथी कौन था। उसके मुताबिक, उसे सुबह से इधर-उधर बुलाया जा रहा था और बयान के नाम पर परेशान किया गया। कॉफी पीने के बाद बेहोश होने लगी थी युवती एफआईआर में युवती ने बताया कि कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर उसकी चक्रेश जैन से बातचीत शुरू हुई थी। चक्रेश कई दिनों से उससे मिलने के लिए कह रहा था। 26 अक्टूबर को वह बस से इंदौर से उज्जैन आई और मेघदूत होटल के सामने शाम करीब 5.30 बजे उतरी। युवती के मुताबिक, चक्रेश काले रंग की कार से वहां पहुंचा। वह उसकी कार में बैठ गई। आगे जाकर चक्रेश ने उसे कॉफी पिलाई। इसके बाद एक अन्य युवक कार में बैठा, जिसे वह नहीं जानती थी। फिर दोनों उसे कार में बैठाकर इंदौर की तरफ ले जाने लगे। युवती ने आरोप लगाया कि रास्ते में दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ जबरदस्ती की और मारपीट भी की। इसके बाद वह बेहोश हो गई। उसे धुंधला दिखाई देने लगा और आगे की घटना याद नहीं है। आरोपियों ने उसे अरविंदो हॉस्पिटल के आगे छोड़ दिया। वहां से उसने अपने दोस्त को फोन किया। दोस्त के आने पर उसे पूरी बात बताई और फिर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता के कोर्ट में 164 के तहत बयान हुए दर्ज पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्रथम दृष्टया धारा 70 (1), 127 (2) बीएनएस के तहत अपराध घटित होना पाए जाने पर आरोपी चक्रेश जैन और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इधर, मंगलवार को पीड़िता को एक बार फिर उज्जैन बुलाकर कोर्ट में पेश किया गया। जहां धारा 164 के तहत बयान हुए हैं। पुलिस के हाथ लगे कॉफी शॉप के CCTV पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम इंदौर भेजी थी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लग सके। वहीं, घटना से जुड़े CCTV फुटेज की जांच में चक्रेश जैन और युवती मेघदूत के सामने एक कॉफी शॉप में अंदर जाते और बाहर आते दिखाई दिए। हालांकि, इस दौरान तीसरा व्यक्ति दिखाई नहीं दिया। पुलिस को टोल से गाड़ी के गुजरने के CCTV फुटेज भी मिले हैं। इनमें निसान कंपनी की सनी काली कार इंदौर की ओर जाती हुई दिखाई दे रही है। अब पुलिस CCTV के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। ------------------ यह खबर भी पढ़ें… इंदौर की युवती का आरोप- चलती कार में गैंगरेप किया सिंहस्थ की तैयारी वाले उज्जैन में युवती ने चलती कार में पांच लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। इंदौर की 20 वर्षीय युवती का आरोप है कि उसके साथ मारपीट भी की गई। वारदात उज्जैन से इंदौर मार्ग पर हुई। इसके बाद आरोपियों ने उसे इंदौर छोड़ दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें...

source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/ujjain-indore-highway-gang-rape-case-cctv-footage-statement-139508362.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...