Skip to main content

विदिशा अनाज तिलहन संघ चुनाव में राधेश्याम तीसरी बार जीते:गजेंद्र रघुवंशी को 79 वोटों से हराया, रितेश बने उपाध्यक्ष; संजीव कोषाध्यक्ष चुने गए

विदिशा अनाज तिलहन व्यापार संघ के चुनाव में राधेश्याम माहेश्वरी लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने गजेंद्रसिंह रघुवंशी को 79 वोटों से हराया। रविवार को हुए चुनाव में 300 में से 289 व्यापारियों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए राधेश्याम माहेश्वरी और युवा व्यापारी गजेंद्रसिंह रघुवंशी के बीच सीधा मुकाबला था। माहेश्वरी को 182 वोट मिले, जबकि रघुवंशी को 103 वोट मिले। सुबह से पुरानी कृषि उपज मंडी स्थित संघ कार्यालय में मतदान के लिए व्यापारियों की मौजूदगी रही। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। रात को चुनाव अधिकारियों ने परिणाम घोषित किए। उपाध्यक्ष पद पर रितेश अग्रवाल विजयी निर्वाचन अधिकारियों घनश्याम बंसल, प्रकाश भंडारी और विनोद टुकराल द्वारा जारी परिणाम के अनुसार उपाध्यक्ष पद पर रितेश अग्रवाल ने 168 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी यशवंत साहू को 114 मत मिले। महामंत्री पद पर महेन्द्र जैन 144 मत प्राप्त कर विजयी रहे। विवेक जैन कुमेड़िया को 137 मत मिले। मंत्री पद पर यश जैन ने 151 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी सौमिल अग्रवाल को 127 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर संजीव जैन को 144 मत मिले और वे विजयी रहे। विजय अग्रवाल को 138 मत प्राप्त हुए। महासंघ प्रतिनिधि के पांचों पदों पर चुनाव महासंघ प्रतिनिधि पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में थे। सभी पांच निर्वाचित हुए। कपिल अग्रवाल को सबसे ज्यादा 260 मत मिले। बृजेश जैन को 226, अमित उपाध्याय को 200, राकेश बंसल को 188 और कुलदीप गुप्ता को 175 मत मिले। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद व्यापारियों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी। लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए राधेश्याम माहेश्वरी के सामने संघ की गतिविधियों और व्यापारियों से जुड़े मुद्दों पर नई कार्यकारिणी के साथ काम करने की जिम्मेदारी होगी।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/vidisha/news/vidisha-grain-market-election-result-radheshyam-maheshwari-wins-139248668.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...