बेटे को वश में कर घर में साथ रखने, गृहशांति कराने और रकम दोगुनी करने के नाम पर एक महिला से एक करोड़ रु. की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने 16 माह तक तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला को झांसे में रखा। भरोसा दिलाने के लिए 10 करोड़ के 8 चेक, एक खाली चेक और 6 एटीएम कार्ड भी दिए। ठगी का खुलासा तब हुआ, जब 17 लाख रु. के जेवर खरीदने के बदले दिया गया चेक बाउंस हो गया और सराफा कारोबारी ने महिला के पति को फोन कर दिया। अन्य पीड़ितों की भी तलाश आशंका है कि गिरोह ने अन्य लोगों को भी ठगी का शिकार बनाया है। यह संगठित रैकेट की तरह काम कर रहा था। आरोपियों के वित्तीय लेन-देन और अन्य सदस्यों की पड़ताल की जा रही है। जल्द कुछ और नाम सामने आ सकते हैं। -शैलेंद्र सिंह चौहान, एडिशनल डीसीपी (क्राइम ब्रांच) तांत्रिक भाई के जरिए फैलाया जाल, जेवर-नकदी ऐंठे साकेत नगर निवासी पुरुषोत्तम शर्मा (57) और राजेश्वरी (55) का बेटा विवेक उनसे अलग रहता था। राजेश्वरी उसे घर बुलाना चाहती थीं। पड़ोसन ने उनकी पहचान अवधपुरी निवासी आशा यादव से कराई। आशा ने बताया कि उसका भाई मुकेश तंत्र-मंत्र से बेटे को वश में कर घर लौटा सकता है। दोनों ने पूजा के नाम पर 20 हजार लेने के बाद गृहक्लेश का डर दिखाया। इस तरह 7.16 लाख ऑनलाइन, 12.54 लाख नकद, 625 ग्राम सोने और 500 ग्राम चांदी के जेवर ऐंठे। 29 सितंबर 2026 को 17 लाख के जेवर का चेक बाउंस होने पर ज्वेलर ने पति को फोन किया, तब ठगी खुली। आरोपियों ने जेवर गोल्ड लोन कंपनियों में गिरवी रखे थे। क्राइम ब्रांच ने आशा, पति हरीश और साथी श्यान खान को गिरफ्तार किया। वहीं आशा का तांत्रिक भाई मुकेश फरार है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/three-arrested-for-duping-a-woman-of-rs-1-crore-under-the-pretense-of-doubling-her-sons-control-dbp-139554126.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/three-arrested-for-duping-a-woman-of-rs-1-crore-under-the-pretense-of-doubling-her-sons-control-dbp-139554126.html
Comments
Post a Comment