देवास बायपास पर टायर फटने से चालक की मौत:पंचर टायर ले जाते समय हुआ धमाका, सिर-चेहरे पर गंभीर चोटें; अस्पताल में मृत घोषित
देवास बायपास पर गुरुवार को टायर फटने से एक ट्रक चालक की मौत हो गई। 51 वर्षीय मनोहर पंचर टायर को रोल करते हुए ट्रक तक ले जा रहे थे। तभी अचानक तेज धमाके के साथ टायर फट गया। धमाके की चपेट में आने से मनोहर के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पीपलरावां निवासी मनोहर पिता कान्हाजी (51) ट्रक में प्लास्टिक के रोल भरकर पुणे से मंडीदीप जा रहे थे। राजौदा रोड के पास उनके ट्रक का टायर पंचर हो गया था। पंचर बनवाने के बाद मनोहर टायर को वापस ट्रक की ओर ले जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। कंपनी के इंचार्ज मनोज प्रजापत ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने मामले में जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/dewas/news/dewas-bypass-truck-driver-dies-tyre-burst-accident-139290858.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/dewas/news/dewas-bypass-truck-driver-dies-tyre-burst-accident-139290858.html
Comments
Post a Comment