Skip to main content

4 जगह आगजनी:रात को एमपी नगर में दो बिजली के खंभों में आग, संध्या छाया वृद्धाश्रम के एसी में भी भड़की लपटें

राजधानी में शनिवार को 24 घंटे के दौरान आगजनी की चार घटनाएं सामने आईं। दोपहर में गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली की डीपी में आग लगी, जबकि रात को एमपी नगर में महज 20 मिनट के अंतराल में बिजली के दो खंभे सुलग उठे। इसके कुछ देर बाद लिंक रोड नंबर-3 स्थित संध्या छाया वृद्धाश्रम के प्रशासनिक खंड में भी एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल की टीमों ने सभी जगह समय रहते आग पर काबू पा लिया। किसी भी घटना में जनहानि नहीं हुई। रात 9 बजे से 9:20 बजे तक एमपी नगर में दो खंभों में लगी आग एमपी नगर जोन-1 में शनिवार रात 20 मिनट के भीतर बिजली के दो खंभों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। पहली घटना रात 9 बजे मनोहर डेरी के पीछे हुई। यहां बिजली के खंभे पर तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारियों के साथ लपटें उठने लगीं। दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी थी, तभी रात 9:20 बजे एक्सिस बैंक और विशाल मेगा मार्ट के सामने लगे दूसरे खंभे में भी आग भड़क गई। फायर ब्रिगेड की एक ही गाड़ी ने दोनों जगह मोर्चा संभाला और आग पर काबू पाया। समय रहते आग नहीं बुझती तो खंभे के नीचे स्थित रेस्टोरेंट पूरी तरह जलकर खाक हो जाता। रात 10 बजे वृद्धाश्रम के एसी में शॉर्ट सर्किट रात करीब 10 बजे चूना भट्टी लिंक रोड नंबर-3 से आग लगने की सूचना फायर कंट्रोल रूम को मिली। शुरुआत में किसी मल्टी के फ्लैट में आग लगने की जानकारी दी गई थी, लेकिन माता मंदिर फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची तो आग संध्या छाया वृद्धाश्रम के प्रशासनिक खंड में लगी मिली। फायरमैन प्रदीप शर्मा के मुताबिक आश्रम के एक हॉल में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क गई थी। राहत की बात रही कि घटना के समय हॉल खाली था। दोपहर में गोविंदपुरा की डीपी में लगी थी आग इससे पहले दोपहर 12:51 बजे गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में विटमेल फर्नीचर के पास लगी बिजली की डीपी में स्पार्किंग के बाद आग लग गई थी। सूचना पर गोविंदपुरा फायर स्टेशन से दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। टीम ने आग बुझाकर उसे आसपास की फैक्ट्रियों तक फैलने से रोक लिया।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/two-electric-poles-caught-fire-in-mp-nagar-at-night-and-flames-also-erupted-in-the-air-conditioner-at-the-sandhya-chaya-old-age-home-dbp-139554083.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...