Skip to main content

बड़वानी में 50 से अधिक स्थानों पर भारतमाता की आरती:लोगों ने सामूहिक भजन गाये, सुंदरकांड और रामायण पाठ किया

बड़वानी में बुधवार रात मां नर्मदा हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति की ओर से भारत माता की आरती का कार्यक्रम रखा गया। शहर के अलग-अलग इलाकों में 50 से ज्यादा जगहों पर एक साथ सामूहिक आरती की गई। इस दौरान समाज के हर वर्ग, खासकर महिलाओं और युवाओं में भारी उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में लोग आरती में शामिल हुए। समिति के अध्यक्ष चक्रेश पहाड़िया ने जानकारी दी कि यह पूरा आयोजन आगामी 15 जनवरी 2026 को होने वाले 12 बड़े हिंदू सम्मेलनों की तैयारी के तौर पर किया गया है। इन सम्मेलनों को सफल बनाने के लिए समिति शहर की बस्तियों में लगातार संपर्क अभियान, प्रभात फेरी, सुंदरकांड और रामायण पाठ जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। राष्ट्रभक्ति और समाज में एकता का संदेश आयोजन के दौरान चक्रेश पहाड़िया ने कहा कि साल 2026 के स्वागत से पहले की गई ये आरतियां 'देश सबसे ऊपर' की भावना को दर्शाती हैं। इन कार्यक्रमों का मुख्य मकसद समाज के लोगों को आपस में जोड़ना और उनमें एकता-जागरूकता फैलाना है। स्थानीय लोगों का भी मानना है कि ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा और अपनी संस्कृति के प्रति लगाव मजबूत होता है। मोहल्लों में दिखा भक्ति का माहौल नवलपुरा के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर के पास जहां हिंदू सम्मेलन होना है, वहां पूरे विधि-विधान के साथ भूमि पूजन और कलश पूजन किया गया। इसके बाद आरती और प्रसाद का वितरण हुआ। बजरंग बस्ती समेत शहर के कई मोहल्लों में हुए इन कार्यक्रमों में भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा माहौल भक्ति और राष्ट्रप्रेम के रंग में डूबा नजर आया।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/barwani/news/bharat-mata-aarti-was-performed-at-more-than-50-places-in-barwani-136826252.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...