भास्कर संवाददाता | पथरिया गुना से मंडी बामोरा के बीच चलने वाली तिरुपति ट्रैवल्स की बस एमपी 10 जैड एच 7722 में शुक्रवार को मांस से भरा थैला मिला। बजरंग दल कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस ने पथरिया थाना के सामने बस को रुकवाया। तलाशी के दौरान बस चालक सानू खान के पास से मांस से भरा थैला बरामद हुआ। पूछताछ में सानू खान ने बताया कि यह थैला उसे सिरोंज में सादिक खान ने दिया था। कुरवाई में किसी अन्य व्यक्ति को देना था। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि लंबे समय से सिरोंज से बस के जरिए गौमांस ले जाने की सूचना मिल रही थी। थाना प्रभारी रितुराज सिंह ने बताया कि मांस पड़े जानवर का बताया जा रहा है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/vidisha/news/a-bag-full-of-meat-was-recovered-from-the-bus-136782816.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/vidisha/news/a-bag-full-of-meat-was-recovered-from-the-bus-136782816.html
Comments
Post a Comment