Skip to main content

मनरेगा नाम बदलने का विरोध, मंदसौर में कांग्रेस का प्रदर्शन:गांधी चौराहे से पैदल मार्च, योजना की मूल भावना कमजोर करने का आरोप

केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) करने के प्रस्ताव के विरोध में मंदसौर में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने गांधी चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने "मनरेगा बचाओ, देश बचाओ" और "महात्मा गांधी का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान" जैसे नारे लगाए और केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने गांधी चौराहे से जिला हॉस्पिटल रोड और सरदार पटेल चौराहा होते हुए पैदल मार्च निकाला, जो वापस गांधी चौराहे पर समाप्त हुआ। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने वरिष्ठ नेताओं के साथ सरदार पटेल और महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में लागू महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कानून है। उन्होंने बताया कि इस कानून ने ग्रामीण गरीबों, किसानों, श्रमिकों और भूमिहीन परिवारों को हर वर्ष रोजगार का कानूनी अधिकार दिया है। गुर्जर ने आरोप लगाया कि नाम परिवर्तन के बहाने योजना की मूल भावना को कमजोर करने की साजिश की जा रही है। स्वरूप में किए जा रहे बदलाव चिंताजनक जिला कांग्रेस ने घोषणा की है कि वह इस फैसले के खिलाफ जिले भर में ब्लॉकों और अनुषंगी संगठनों के माध्यम से शहर से लेकर गांव तक आंदोलन करेगी। पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल ने कहा कि बिना व्यापक विमर्श के मनरेगा के स्वरूप में किए जा रहे बदलाव चिंताजनक हैं और यह गरीबों के अधिकारों पर सीधा हमला है। वहीं, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातड़िया ने बताया कि मौजूदा बदलावों से मजदूरी भुगतान में देरी, कार्य-दिवसों में कटौती और बजट में कमी के कारण ग्रामीण जनता सबसे अधिक प्रभावित होगी। इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस सचिव परशुराम सिसोदिया, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनजीत सिंह टुटेजा, मंदसौर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मो. हनीफ शेख, माजिद चौधरी, अनीस मंसूरी सहित जिला, ब्लॉक, मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी, महिला नेत्रियां और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/mandsaur/news/congress-protests-mandsaur-against-mnrega-name-change-136732614.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...