Skip to main content

ग्वालियर में दो कवियों को दिया गया अटल सम्मान:सीएम बोले- अटलजी ने दृढ़ संकल्प से भारत को अचंभित किया

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित 'हमारे अटल प्यारे अटल' कवि सम्मेलन में देश के प्रख्यात कवियों ने काव्यांजलि अर्पित की। इस अवसर पर देश के प्रख्यात कवि बलवीर सिंह करुण अलवर को 2024 एवं कवियित्री डॉ. कीर्ति काले को 2025 का अटल कवि सम्मान प्रदान किया गया। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में आयोजित हुए आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न अटलजी का स्मरण करते हुए कहा कि वे राजनीति के अजात शस्त्रु थे। उनमें विचारों की दृढ़ता भी अद्वितीय थी। अटल जी ने अपने दृढ़ संकल्प के फलस्वरूप ही पोखरण परमाणु विस्फोट कर सारी दुनिया को अचंभित कर भारत का मान बढ़ाया था। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों को सही मायने में अपनाया था। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अटल जी की प्रसिद्ध कविताएं 'हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा' एवं 'कदम मिलाकर चलना होगा' का पाठ कर अपने उद्बोधन को विराम दिया। आरंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव सहित अन्य अतिथियों ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। देश के जाने माने कवियों ने किया कविता पाठ प्रख्यात कवि बलवीर सिंह करुण ने काव्यपाठ कर कहा ऐसा लगा कि अम्बर से ध्रुव तारा जैसे टूट गया। निर्दोष धरा से बिना बात सहसा ज्यों बादल रूठ गया। छत कहां उड़ गई अकस्मात् दीवारें ठगी-उगी सी हैं। पुतलियां कौन ले गया, चुरा आंखें यों डरी-डरी सी हैं। सुमित ओरछा ने कवि पाठ करते हुए कहा कि भारत में गौरव ग्रंथ की रक्षा हो धर्म सनातन की, हर पंत की रक्षा हो ऐसा एक बटन दबाना तुम संत की रक्षा हो। इसके साथ ही कवि अमन अक्षर ने यह समय एक अनूठा उपन्यास है जिसमें अपना ही होना अनायास है, कि प्यास का यह सफर बड़ी दूर का.. जबकि घर तो नदी के बहुत पास है। पढ़कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। इसके अलावा प्रख्यात कवि अतुल अजनबी ने कवि बस एक मां ही है मेरी राह देखे हैं यहां किसी का कौन इंतजार करता है पढ़कर सभी को भाव विभोर कर दिया।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/atal-samman-will-be-given-to-two-poets-in-gwalior-136759565.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...