Skip to main content

70 लाख की सुपारी से भरा कर्नाटक का ट्रक जब्त:औबेदुल्लागंज में सीजीएसटी की कार्रवाई, बानमोर में 5 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी

सीजीएसटी भोपाल ने बुधवार शाम औबेदुल्लागंज के नजदीक नेशनल हाईवे-46 पर बिना टैक्स चुकाए दिल्ली जा रहे सुपारी से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। वाहन में लगभग 24.5 टन सुपारी लदी हुई पाई गई। ट्रक में लोड की गई सुपारी की अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा सीजीएसटी की टीम ने ग्वालियर के नजदीक बानमोर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित अंबा शक्ति उद्योग लिमिटेड की जांच के दौरान लगभग 5 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का खुलासा किया है। ग्वालियर जिले के बानमोर में जांच के दौरान सीजीएसटी के अधिकारियों ने पाया कि कंपनी के पास तैयार माल का स्टॉक रिकॉर्ड की तुलना में काफी कम था। इसके अलावा कंपनी ने नियम विरुद्ध तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेने और उसका उपयोग करने में भी विसंगतियां की थी। इस पर कंपनी के खिलाफ ब्याज और पेनाल्टी मिलाकर 5 करोड़ की रिकवरी निकाली गई। सीजीएसटी की दबिश के बाद कंपनी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए 3 करोड़ रुपए की राशि तत्काल जमा दी और शेष राशि का भुगतान भी जल्द करने के लिए कहा है। 70 लाख की सुपारी के साथ ट्रक जब्त सीजीएसटी की भोपाल टीम ने बुधवार शाम ओबेदुल्लागंज के नजदीक नेशनल हाईवे-46 पर बिना टैक्स चुकाए दिल्ली जा रहे सुपारी से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। बिना ई-वे बिल के जा रहे ट्रक नंबर एचआर-38 एबी 2404 को टीम ने घेराबंदी कर रोका। तलाशी लेने पर ट्रक में लगभग 24.5 टन सुपारी लदी हुई पाई गई। ट्रक ड्राइवर इस सुपारी से जुड़ा कोई भी वैध बिल पेश नहीं कर सका। जांच में सामने आया है कि यह माल कर्नाटक के चित्रदुर्ग से लोड किया गया था और इसे दिल्ली ले जाया जा रहा था। सीजीएसटी की टीम ने ट्रक को जब्त कर वाहन मालिक को सूचना दे दी है। ट्रक में लोड की गई सुपारी की अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपए बताई गई है।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/karnataka-truck-loaded-with-betel-nuts-worth-rs-70-lakh-seized-136762258.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...