Skip to main content

बड़वानी नगरपालिका बैठक, टैक्स बढ़ोतरी, उद्यान का नाम बदलने प्रस्ताव:विपक्ष ने जल, संपत्ति कर बढ़ाने और गार्डन नाम बदलने पर जताई आपत्ति

बड़वानी नगर पालिका परिषद की मंगलवार को आयोजित बैठक हंगामेदार रही। देर शाम तक चली इस बैठक में शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई, लेकिन जल कर, संपत्ति कर और उद्यानों के नाम बदलने जैसे मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। बैठक का सबसे विवादित मुद्दा नगर पालिका के टैक्स में की गई वृद्धि रहा। नेता-प्रतिपक्ष राकेशसिंह जाधव ने जल कर और संपत्ति कर में की गई बढ़ोतरी को 'अनावश्यक' बताते हुए कहा कि जनता पर डेढ़ से दो गुना बोझ डालना पूरी तरह गलत है। विपक्ष का तर्क था कि यदि शासन ने नगर पालिका के फंड में कटौती कर रहा है, तो उसका खामियाजा शहर की जनता क्यों भुगते? उन्होंने कहा कि सुविधाओं के नाम पर जनता की जेब काटना न्यायसंगत नहीं है। नाम बदलने की राजनीति: 'मिर्ची मोहल्ला गार्डन' बना 'लवकुश उद्यान' बैठक में वार्ड 19 स्थित मिर्ची मोहल्ले के गार्डन का नाम बदलकर 'लवकुश उद्यान' रखने का प्रस्ताव भी रखा गया। नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी निक्कु चौहान ने बताया कि कुशवाह समाज की मांग और आवेदन पर यह प्रस्ताव लाया गया है। हालांकि, विपक्ष ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि नगर पालिका का ध्यान बगीचों के नाम बदलने के बजाय शहर की वास्तविक समस्याओं जैसे पार्किंग, यातायात और ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने पर होना चाहिए। अध्यक्ष का बचाव: "बिजली बिल भरने के लिए आय बढ़ाना जरूरी" नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी निक्कु चौहान ने करों में वृद्धि का बचाव करते हुए व्यावहारिक कारण बताए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में पानी की सप्लाई करने वाले इंटेकवेल का बिजली बिल ही हर महीने 30 से 40 लाख रुपए आता है। नगर पालिका की आर्थिक स्थिति को सुधारने, बिजली बिलों का भुगतान करने और विकास कार्यों के लिए धन जुटाने हेतु जल कर और राजस्व कर में वृद्धि करना अनिवार्य हो गया है। बैठक में इस प्रस्ताव पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने सहमति जताई। जनता की सुविधा बनाम राजस्व का संकट विपक्ष ने साफ कर दिया कि वे जनता पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त वित्तीय भार देने के पक्ष में नहीं हैं। विपक्षी पार्षदों का आरोप है कि नगर पालिका शहर के बुनियादी मुद्दों से भटक कर केवल प्रतीकात्मक कार्यों में जुटी है। बैठक में कुछ अन्य विकास कार्यों पर तो सर्वसम्मति बनी, लेकिन टैक्स और नाम परिवर्तन के मुद्दों पर असहमति के कारण माहौल गर्माया रहा। फिलहाल, यह देखना होगा कि इन करों को लागू करने के बाद जनता की क्या प्रतिक्रिया रहती है।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/barwani/news/barwani-municipality-meeting-tax-hike-proposal-to-change-garden-name-136752814.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...