Skip to main content

ग्वालियर में हिट एंड रन, बुजुर्ग को टक्कर मारी:बोनट पर लटका कर मकान में जा घुसी कार, कार चालक खुद घायल; VIDEO

ग्वालियर में एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार ने पहले एक ई-रिक्शा व कार को टक्कर मारते हुए आगे जा रहे बुजुर्ग को रौंद दिया। बुजुर्ग को कार के बोनट पर लटका कर सामने एक घर में जा घुसी। घटना महाराजपुरा के शताब्दीपुरम के टाइगर चौक इलाके में शुक्रवार दोपहर 4 बजे की है। घटना का एक CCTV फुटेज रात को सामने आया है। पता लगा है कि घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल कार चालक को हॉस्पिटल पहुंचाया है। हादसे में बुजुर्ग घायल होने से बच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम स्थित टाइगर चौक के पास एक बिल्डर के मकान में तेज रफ्तार कार जा घुसी है। बिल्डर के घर में घुसने से पहले कार ने तेज रफ्तार में पहले एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी फिर सड़क पर खड़ी एक डस्टर कार को पीछे से कट मारते हुए आगे जा रहे बुजुर्ग राहगीर को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बुजुर्ग उछल कर गाड़ी के बोनट पर आकर गिरा। जिस पर कार चालक उसे कुछ दूर तक बोनट पर ही लटका कर ले गया और सामने एक बिल्डर के मकान में जा घुसा। किस्मत रही कि जहां कार घर में घुसी वहां पर कोई मौजूद नहीं था। बुजुर्ग बच गया, चालक हुआ घायल घटना में कार के बोनट पर आने और कुछ दूर तक लटकने के बाद भी बुजुर्ग को चोट नहीं आई है, लेकिन मकान में जा घुसी कार में चालक घायल हो गया है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद घायल को उपचार के लिए पहुंचा दिया है। मकान मालिक यहां पर नहीं रहते हैं, इसके चलते अभी किसी ने इस मामले में शिकायत नहीं की है। कार मालिक की पहचान रण विजय सिंह चौहान निवासी अनिल भाटिया परिसर नियर टाइगर चौक शताब्दीपुरम के रूप में हुई है। वहीं पता चला है कि जो मकान हादसे का शिकार हुआ है वह रणवीर सिंह तोमर का बताया गया है। ये खबर भी पढ़ें... बिल्डर के बेटे ने फॉर्च्यूनर से छात्र को कुचला, मौत भोपाल में बुधवार दोपहर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। पॉलिटेक्निक पेट्रोल पंप के पास शहर के नामी बिल्डर के बेटे ने तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार से स्कूटी सवार 12वीं के छात्र को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने करीब दो किमी पीछा कर रेत घाट चौकी के पास उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/run-in-gwalior-136716737.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...