Skip to main content

केंद्रीय विद्यालय का क्लर्क 60 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:देवास में CBI ने रंगे हाथों पकड़ा; लंबित बिल पास कराने के बदले रुपए मांगे थे

देवास के केंद्रीय विद्यालय में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एंटी करप्शन ब्रांच, भोपाल ने गुरुवार देर रात बैंक नोट प्रेस परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय के एक क्लर्क को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। क्लर्क पर ठेकेदार से लंबित बिल पास कराने के बदले यह राशि मांगने का आरोप है। सीबीआई ने यह कार्रवाई इंदौर निवासी विनीत राणा की शिकायत पर की है। विनीत राणा एमएस खेड़ापति सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। उन्होंने 22 दिसंबर को एसपी एसीबी भोपाल को शिकायत दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि बीएनपी केंद्रीय विद्यालय में पदस्थ सीनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट रंजन भारती ने सिक्योरिटी और मैनपावर से संबंधित बिलों को पास कराने के लिए 60 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। 3 लाख 84 हजार का भुगतान लंबित था शिकायतकर्ता के अनुसार, उनकी सिक्योरिटी एजेंसी स्कूल को सेवाएं दे रही थी, जिसके एवज में कुल 3 लाख 84 हजार 696 रुपए का भुगतान लंबे समय से अटका हुआ था। बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद बिल पास नहीं किए जा रहे थे। इसी दौरान क्लर्क रंजन भारती ने भुगतान की स्वीकृति के बदले रिश्वत की मांग की। सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 23 दिसंबर को रंजन भारती के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। गुरुवार देर रात सीबीआई की टीम बीएनपी पहुंची और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा। शिकायत मिलने के बाद एसीबी भोपाल ने पूरे मामले का गोपनीय तरीके से सत्यापन कराया। यह सत्यापन उप निरीक्षक प्रयांशु विष्णोई ने एक गवाह की मौजूदगी में किया। सत्यापन प्रक्रिया के दौरान शिकायतकर्ता के आरोपों की पुष्टि हुई और यह सामने आया कि बिल पास कराने के लिए वास्तव में अवैध लाभ की मांग की गई थी। एसीबी की रिपोर्ट के अनुसार सत्यापन में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए, जिसके आधार पर मामले को संज्ञेय अपराध मानते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की गई। भ्रष्टाचार निवारण की धारा में केस दर्ज शिकायत और सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर एसीबी भोपाल ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले में 23 दिसंबर को प्रकरण पंजीबद्ध किया था। बताया गया है कि यह धारा लोक सेवक द्वारा किसी कार्य के बदले अवैध पारितोषिक की मांग या स्वीकार करने से संबंधित है, जिसे गंभीर अपराध की श्रेणी में रखा गया है। सीबीआई, एसीबी भोपाल को सौंपी जांच मामले की आगे की जांच सीबीआई, एसीबी भोपाल के निरीक्षक सतीश बरवाल को सौंपी गई है। जांच के दौरान भुगतान प्रक्रिया, संबंधित फाइलें, विद्यालय प्रशासन की भूमिका और अन्य कर्मचारियों की संलिप्तता की भी जांच की जाएगी।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/dewas/news/kendriya-vidyalaya-clerk-dewas-arrested-accepting-bribe-rs-60000-136780113.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...