Skip to main content

ग्वालियर में ट्रेन के सामने कूदा पत्रकार:जेब में मिली नाम-पता लिखी पर्ची; लूडो खेलकर कवरेज के लिए निकला था

ग्वालियर में एक पत्रकार ने ट्रेन के सामने आकर सुसाइड कर लिया। घटना बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे रेलवे ओवर ब्रिज के पास रेलवे ट्रैक की है। घटना का पता चलते ही जीआरपी और आरपीएफ पुलिस मौके पर जा पहुंची, जहां जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा गया है। फिलहाल सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जेब में मिली नाम लिखी पर्ची ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मण तलैया के पास स्थित सरकारी स्कूल की गली में रहने वाले वेंकटेश भार्गव (40) ने रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर भोपाल से आ रही झेलम एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दी। दूर से आ रही झेलम एक्सप्रेस के ऑटो पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक भी लगाए लेकिन तब तक ट्रेन युवक को रौंदते हुए आगे निकल गई। आगे जाकर ऑटो पायलट ने ट्रेन को रोका और तत्काल मामले की सूचना जीआरपी और आरपीएफ पुलिस को दी थी। वेंकटेश के जेब में एक पर्ची मिली जिसमें उसने करने से पहले अपना और अपने पिता का नाम और घर का एड्रेस लिखा था। दूसरी जेब में एक आधार कार्ड भी मिला। रेलवे ट्रैक के पास उसका एक बैग पड़ा था, जिसमें जी निजी चैनल की माइक आईडी मिली है। 10 दिन पहले ही लड़की वाले आए थे परिजनों ने बताया है कि हर दिन की तरह आज सुबह भी विकास 9:30 बजे घर से निकल गया था घर से निकलने से पहले उसने अपने माता-पिता के साथ खाना खाया था। मृतक के पिता रमेश चंद्र भार्गव यूनियन बैंक से रिटायर कर्मचारी हैं, और उसका बड़ा भाई आप देश भार्गव एक वकील है। वह शिवपुरी के एक कॉलेज से पीएचडी का कोर्स पिछले 1 साल से कर रहा था। 10 दिन पहले ही उसे लड़की वाले देखने आए थे। लूडो खेलकर खबर के लिए निकला था पता चला है कि कुछ देर पहले ही वह अपने अन्य साथियों के साथ फूलबाग चौराहे पर लूडो खेल कर खबर बनाने के लिए निकला था। साथी पत्रकार का कहना है कि वह अपने करियर को लेकर चिंतित रहता था क्योंकि उसने काफी पढ़ाई कर रखी थी, वह पत्रकारिता में आने से पहले कोचिंग और कॉलेज स्टूडेंटों को पढ़ाता था। पुलिस को जांच में उसकी पेंट की जेब से एक पर्ची और आधार कार्ड के अलावा कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए यह पता नहीं चल सका है कि उसने किन परिस्थितियों के चलते सुसाइड किया है।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/media-person-jumped-in-front-of-train-in-gwalior-134421121.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...