Skip to main content

धड़ से अलग हुआ सिर, कार ने 20 फीट घसीटा:भोपाल में नए ओवरब्रिज पर हादसा; रायसेन में बस की टक्कर से युवती की गर्दन कटी

भोपाल और रायसेन में गुरुवार रात को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। दोनों ही हादसे इतने भीषण थे कि मृतकों में से दो की गर्दन कटकर धड़ से अलग हो गई। पहले बात भोपाल की भोपाल में गुरुवार रात करीब 8.30 बजे ऑफिस से घर लौट रहा युवक आगे चल रही कार से टकरा गया। गिरते ही पीछे से आ रही दूसरी कार ने उसे बीस मीटर तक घसीट दिया। युवक के सिर में लगा हेलमेट निकल गया। बंपर में फंसने और घिसटने के कारण युवक की गर्दन कट गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। डीएसपी की कार से टकराया युवक हादसा नव निर्मित जीजी फ्लाईओवर पर हुआ। युवक की बाइक पीछे से जिस कार से टकराई। वो कार स्टेट कमांड सेंटर में पदस्थ डीएसपी की थी। हालांकि हादसे के बाद डीएसपी ने टक्कर मारने वाली कार को रोक लिया। उससे कार की चाबी तो ले ली, लेकिन आरोपी चालक भाग निकला। मंडीदीप का रहने वाला था युवक टीआई एमपी नगर थाना प्रभारी जयहिंद शर्मा ने बताया कि निरंजन प्रजापति (26) मंडीदीप का रहने वाला था। वह कोहेफिजा की एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी में जॉब करता था। ऑफिस से घर जाने के लिए निकला था। निरंजन बाइक पर सवार होकर अरेरा हिल्स की ओर से एम्स की ओर जाने के लिए जीजी फ्लाई ओवर पर चढ़ा था। कार के कवर में लपेटकर उठाया शव मृतक का शव कार के कवर में लपेटकर उठाया गया। हादसे के बाद सड़क पर फैले खून पर पुलिस ने रेत डलवाई, ताकि राहगीर उसे देखकर विचलित न हों। पुलिस कार के रजिस्ट्रेशन के आधार पर आरोपी चालक की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। अब बात रायसेन की फलदान कर लौट रहा था परिवार रायसेन में तेज रफ्तार बस ने एक कार को टक्कर मार दी। इसमें कार में सवार एक युवती की गर्दन धड़ से अलग हो गई। ड्राइवर की भी मौके पर ही मौत हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गुरुवार रात करीब 8.30 बजे हुआ। युवती परिवार के साथ बड़ी बहन का लगुन-फलदान कर मंडीदीप से लौट रही थी। अमरवती घाटी के पास ये हादसा हो गया। 19 वर्षीय मुस्कान साहू और 25 वर्षीय कार चालक अमृत लाल धाकड़ की मौके पर ही मौत हो गई। कार तीन से चार बार पलटी खाई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार तीन से चार बार पलटी खा गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में राकेश साहू (24), सुमित साहू (20), अनिकेत साहू (22), राहुल साहू (25) और बद्री प्रसाद साहू (40) शामिल हैं।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/one-car-hit-him-the-other-dragged-him-one-died-134510313.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...