Skip to main content

60 करोड़ की जमीन के लिए भाई की हत्या:जमीन के मालिकाना हक को लेकर झगड़े में गोलियां मारकर की थी हत्या

ग्वालियर में कुछ दिन पहले 60 करोड़ रुपए की जमीन के लिए हुए खूनी संघर्ष में एक की मौत पांच घायल हुए थे। जमीन के विवाद को निपटाने के लिए रिश्तेदारों ने पंचायत बुलाई थी। पंचायत में विवाद हुआ और ताबड़तोड़ फायरिंग कर चचेरे भाई की हत्या और चाचाओं को गोली मारने वाले आरोपी रणवीर सिंह पुत्र पंचम यादव को शंकरपुर स्टेडियम के पास से गिरवाई थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी के अन्य साथी कहां पर हैं। गिरवाई थाना प्रभारी सुरेन्द्र नाथ सिंह यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के गोकुलपुर सत्रह बीघा जमीन के विवाद पर चल रही पंचायत में चचेरे भाई की हत्या और चाचाओं को गोली मारकर घायल करने वाले फरार आरोपी के ससुराल आने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एएसआई कप्तान सिंह, आरक्षक कमल सिंह, गौरव तोमर, दीपक गुर्जर तथा अन्य पुलिस कर्मियों से शंकरपुर के पास घेराबंदी कराई। जैसे ही रणवीर की नजर पुलिस पर पड़ी, तो पुलिस से बचने के लिए सड़क छोड़कर खेतों के रास्ते उतर गया। हाथ आए आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस भी कच्चे रास्तों पर उतर आई और कुछ ही देर के प्रयास के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने आ गई है और पूछताछ में जुट गई है। इससे पहले पुलिस ने नामजद दिनेश सिंह को हिरासत से लिया था और उसे जेल भेज दिया है। अब इस मामले में एक आरोपी रामू का पकड़ा जाना शेष रह गया है और वह अभी अस्पताल में भर्ती है। यह था मामला गिरवाई थाना क्षेत्र स्थित गोकुलपुरा निवासी हुकुम सिंह यादव का अपने भाई पंचम सिंह यादव से पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। हुकुम सिंह का भाई शिवचरण सिंह यादव गोकुलपुर का पूर्व सरपंच भी रहा है। जमीन का यह विवाद कोर्ट में जा चुका है। विवाद में कोर्ट ने हुकुम सिंह के पक्ष में फैसला किया था। इसके बाद भी दूसरा पक्ष मानने को तैयार नहीं था। प्रशासनिक अधिकारी कई बार सुलह कराने का प्रयास कर चुके थे, लेकिन बात नहीं बन रही थी। बुधवार को कुछ रिश्तेदारों ने दोनों पक्षों की दुश्मनी खत्म करने के लिए पंचायत बुलाकर बातचीत कराने की पहल की थी। तभी वहां रामबरन, दिनेश, रामू ने पिस्टल, माउजर और बंदूक से गोलियां चलाना शुरू कर दिया। बचाव में दूसरे पक्ष ने भी फायरिंग की है। गोलीबारी में हुकुम सिंह के पक्ष से उसके भाई बालमुकुंद सिंह यादव, भाई पूर्व सरपंच शिवचरण सिंह यादव, भतीजा पुरुषोत्तम सिंह यादव, भतीजा धीरज यादव का बेटा गोलियां लगने से घायल हो गए थे। पुलिस का कहना इस मामले में एसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने बताया कि जमीन विवाद पर पंचायत में चचेरे भाई की हत्या व चाचाओं को गोली मारने वाले आरोपी को गिरवाई थाना पुलिस ने शंकरपुर के पास से पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/brother-murdered-for-land-worth-60-crores-134492460.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...