Skip to main content

'ऑपरेशन में लगी प्लेट टूटी, पैर हुआ खराब':मरीज ने डॉक्टरों पर लगाया आरोप; एएसपी से की शिकायत; डॉक्टर बोले- मरीज की लापरवाही

जबलपुर के नेपियर टाउन स्थित एक निजी अस्पताल पर इलाज करवाने वाले व्यक्ति ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता सुनील कुमार तिवारी का कहना है कि, ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने जो प्लेट उनके पैर में लगाई थी, वह टूट गई, जिससे वह एक पैर से चलने में असमर्थ हो गए हैं। पीड़ित ने कलेक्टर, एसपी और सीएमएचओ को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि, मरीज की ही गलती से उपचार प्रभावित हुआ है। उनका दावा है कि, पैर पर अधिक वजन देने के कारण प्लेट टूटी है। डॉक्टर ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। दरअसल, कैंट सदर निवासी सुनील कुमार तिवारी का 11 जून 2023 को सड़क दुर्घटना में बायां पैर फ्रैक्चर हो गया था, जिसके बाद उनका ऑपरेशन राइट टाउन स्थित एक निजी अस्पताल में किया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिजीत मुखर्जी, डॉ. विनोद जैन और उनके सहयोगी चिकित्सकों द्वारा ऑपरेशन किया गया था, लेकिन यह असफल रहा। सुनील कुमार के मुताबिक, ऑपरेशन के 8-10 महीने बाद भी वह चलने में असमर्थ थे, उनके पैर में सूजन बनी रहती थी और लगातार दर्द बना हुआ था। जब 9 महीने बाद उन्होंने पैर का एक्स-रे करवाया, तो पता चला कि बाएं पैर में डाली गई टाइटेनियम प्लेट टूट गई है। सुनील कुमार का कहना है कि, यह जांच का विषय है कि प्लेट आश्चर्यजनक रूप से क्यों टूटी और वास्तव में वह किस धातु की थी। टूटी हुई प्लेट लेकर एएसपी के पास पहुंचे सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि, इलाज में करीब डेढ़ लाख रुपए खर्च हो गए, फिर भी न तो पैर ठीक हुआ और न ही दर्द खत्म हुआ। अब हालत इतनी खराब हो गई है कि दो कदम चलना भी मुश्किल हो गया है। एएसपी को दी गई शिकायत में पीड़ित ने आरोप लगाया कि, इलाज के नाम पर षड्यंत्रपूर्वक जानलेवा लापरवाही बरती गई, जो धोखाधड़ी को दर्शाता है। इस लापरवाही के कारण पूरा परिवार मानसिक, शारीरिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से परेशान हो चुका है। शिकायतकर्ता का कहना है कि, चिकित्सकों को भगवान का दर्जा दिया जाता है, लेकिन उनकी इस तरह की गंभीर लापरवाही से लोगों का विश्वास टूट रहा है। पीड़ित ने एएसपी को टूटी हुई प्लेट का एक्स-रे भी दिखाया, जिसके बाद एएसपी ने मामले की जांच के लिए मदनमहल थाना प्रभारी को निर्देशित किया है। शिकायत को लेकर डॉ. अभिजीत मुखर्जी का कहना है कि मरीज सुनील कुमार तिवारी द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। ऑपरेशन के समय उन्हें स्पष्ट रूप से बताया गया था कि, उनके पैर की हड्डी आठ टुकड़ों में टूटी हुई है, इसलिए पैर का कम से कम उपयोग करना जरूरी है और हमेशा चलते समय वॉकर का उपयोग करना है। डॉ. मुखर्जी के अनुसार, मरीज ने डॉक्टर की सलाह को नजरअंदाज किया, जिसके कारण अब उन्हें यह समस्या हो रही है। उन्होंने यह भी कहा गया कि, हड्डी जुड़ने से पहले यदि प्लेट पर अधिक वजन पड़ता है, तो इस तरह की परेशानी आ सकती है। डॉक्टर ने यह भी बताया कि, मरीज को बोन ग्राफ्टिंग कराने की सलाह दी गई थी, लेकिन उन्होंने इसे नहीं करवाया।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/the-patient-reached-asp-with-a-broken-plate-in-his-leg-134414874.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...